कटनी।। रेत कंपनी के कर्मचारी पर रॉड हमला…वाहन को भी किया क्षतिग्रस्त…बरही थाना के पिपरियाकलां में उपजा विवाद…बिना रॉयल्टी के रेत लोड ट्रेक्टर रोकने पर हुआ विवाद

IAS Coaching

रेत ठेका कंपनी के कर्मचारी पर हमला
बरही थानाक्षेत्र के पिपरियाकलां में हुआ विवाद

कटनी। बिना रॉयल्टी के रेत लोड ट्रेक्टर ट्राली रोकने पर विवाद इतना उपजा की रेत ठेकेदार के कर्मचारी पर रॉड से हमला कर दिया गया। मारपीट का यह विवाद बरही थानाक्षेत्र के ग्राम पिपरियाकलां में घटित हुआ है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की विवेचना में जुट गई है।
इस संबंध में प्राप्त जानकारी मुताबिक उत्तर प्रदेश के बलिया का रहने वाला मोहन सिंह सेंगर रेत ठेका कंपनी का कर्मचारी है, जो बहिरघटा खदान का प्राभारी है। बताया गया है कि रविवार की सुबह रेत लोड ट्रेक्टर पिपरियाकलां से बरही की ओर जा रहा था, जिसे मोहन सिंह ने रोककर रॉयल्टी दिखाने की बात कही, इसी दौरान बहिरघटा निवासी पंकज तिवारी, धीरज पटेल अपने दो अन्य साथियों के साथ आ धमके और विवाद करने लगे। आरोप है कि पंकज तिवारी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर लोहे की रॉड से हमला कर मोहन सिंह को जख्मी कर दिए। इतना ही नही रेत कंपनी के वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। मामला बरही थाना पहुँचा, जहां पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 323, 324, 427, 506, 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में नारायण!…मैहर के पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी का बरही में हुआ अभिनंदन… नारायण बोले:- मैं दिल की बात करता हूँ, मन की बात करना मोदी जी का काम… पूर्व नपा अध्यक्ष स्वर्गीय बाला प्रसाद वर्मा के परिवार ने मनाया जन्म दिन