बालिका छात्रावास बरही में पुस्तकालय का शुभारंभ…..नगर परिषद अध्यक्ष पीयूष अग्रवाल ने फीता काटकर कराया शुभारम्भ

IAS Coaching

बालिका छात्रावास बरही में पुस्तकालय का शुभारंभ
नगर परिषद अध्यक्ष पीयूष अग्रवाल ने फीता काटकर कराया शुभारम्भ

कटनी। कलेक्टर अवि प्रसाद की अभिनव पहल एवं रेडक्रास सोसायटी के सहयोग से शासकीय अनुसूचित जाति सीनियर बालिका छात्रावास बरही में नगर परिषद बरही के अध्यक्ष एवं रेडक्रास सोसायटी बरही इकाई के सदस्य श्री पीयूष अग्रवाल जी के मुख्यातिथ्य एवं पशु चिकित्सा अधिकारी सुश्री खुशबू जैन के विशिष्ट आतिथ्य, पालक समिति अध्यक्ष श्रीमती उमा बाई की गरिमामयी अध्यक्षता में पुस्तकालय का शुभारंभ फीता काटकर कराया गया। दीप प्रज्ज्वलन के बाद छात्रावासी छात्राओं द्वारा माँ सरस्वती वंदना एवं अतिथियों के स्वागत में स्वागत गीत की शानदार प्रस्तुति दी गई। यह कार्यक्रम आदिम जाति एवं जनजातीय कार्य विभाग कटनी की जिला संयोजक श्रीमती पूजा द्विवेदी के कुशल निर्देशन, मार्गदर्शन में 22 फरवरी की दोपहर 12 बजे छात्रावास में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर परिषद बरही के अध्यक्ष पीयूष अग्रवाल ने कहा कि स्कूली शिक्षा के साथ-साथ बालिकाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए यह पुस्तकालय मील का पत्थर साबित होगा, कटनी कलेक्टर अवि प्रसाद का यह अभिनव पहल बच्चों के शैक्षणिक एवं बौद्धिक विकास के लिए लाभकारी है। पशु चिकित्सा अधिकारी सुश्री खुशबू जैन ने बालिकाओं को मोटिवेट करते हुए बताया कि वास्तव में किताबे ज्ञान का खजाना है, जीवन को बेहतर बनाने एवं बेहतर भविष्य निर्माण के साथ ही देश-दुनिया, साहित्य, राजनीति, अर्थ, धर्म की जानकारी के लिए किताबे बेहद उपयोगी है। छात्रावास अधीक्षिका राधा सोनी ने आभार ज्ञापित करते हुए कहा कि जिले के संवेदनशील कलेक्टर अवि प्रसाद की नो बुके, जस्ट बुक की थीम साकार हुई है, छात्रावास में पुस्तकालय की स्थापना इसी थीम का परिणाम है। रेडक्रास सोसायटी के सहयोग से इस पुस्तकालय का शुभारंभ आदिम जाति कल्याण विभाग की विभाग जिला संयोजक पूजा द्विवेदी के कुशल निर्देशन में आयोजित किया गया है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में नारायण!…मैहर के पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी का बरही में हुआ अभिनंदन… नारायण बोले:- मैं दिल की बात करता हूँ, मन की बात करना मोदी जी का काम… पूर्व नपा अध्यक्ष स्वर्गीय बाला प्रसाद वर्मा के परिवार ने मनाया जन्म दिन