बरही में कबाड़ चोरों का सिलसिलेवार तांडव जारी, केमेस्ट्री लैब के बाद फिजिक्स लैब में घुसे चोर…बरही के सरकारी स्कूल में 12 दिन में चौथी चोरी की वारदात… पुलिस के कांबिंग गस्त को खुल्लम-खुल्ला चैलेंज दे रहे अपराधी

IAS Coaching

बरही में कबाड़ चोरों का सिलसिलेवार तांडव जारी
केमेस्ट्री लैब के बाद फिजिक्स लैब में घुसे चोर
बरही के सरकारी स्कूल में 12 दिन में चौथी चोरी की वारदात
पुलिस के कांबिंग गस्त को खुल्लम-खुल्ला चैलेंज दे रहे अपराधी

कटनी/बरही कटनी जिले के पुलिस कप्तान अभिजीत रंजन अपराधियों में ख़ौफ़ एवं आपराधिक गतिविधियों में लगाम लगाने पुलिस कांबिंग गस्त अभियान चला रहे है, लेकिन बरही में कबाड़ चोरों के हौसले इतने बुलंद है कि वे बेख़ौफ़ होकर सिलसिलेवार चोरी की वारदात को अंजाम देने में जुटे है। बरही के सरकारी हायर सेकंडरी स्कूल में कबाड़ चोरों ने एक बार फिर सेंधमारी करते हुए चोरी की बेख़ौफ़ वारदात को अंजाम देते हुए पुलिस गश्त को शायद खुल्लम-खुल्ला चैलेंज दे रहे है। इस स्कूल में 12 दिन के अंतराल में यह चौथी चोरी की घटना है। मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने स्कूल के ठीक बगल में स्थित मुक्तिधाम की ओर से स्कूल के फिजिक्स लैब की खिड़की तोड़कर न सिर्फ कबाड़ ले गए बल्कि वहां रखे समान को भी क्षतिग्रस्त किया।
आमें कबाड़ चोरों का आतंक इतना बढ़ गया है कि वे अब घर, दुकानों के बाद सरकारी स्कूलों को भी नही छोड़ रहे है। बरही के सरकारी स्कूल में 7 दिन में 3 दफा अज्ञात चोरों ने चोरी की बेख़ौफ़ वारदात को अंजाम दिया है, जिससे स्कूल प्रबंधन ख़ौफ़ में है। चोरी की यह वारदात बरही के कटनी मार्ग स्थित शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल में घटित हुई है। स्कूल के 5 कमरों में बिजली फिंटिंग उखाड़ते हुए उसकी तार चोर ले गए। बरही में कबाड़ का समान आसानी से बिकने की वजह से कबाड़ चोर बेख़ौफ़ होकर चोरी का समान कबाड़ियों की दुकान में बेच रहे है, जिनपर लगाम न होने से चोरों के हौसले बुलंद है।
गौरतलब है कि इसी स्कूल में पहली चोरी 8 फरवरी, दूसरी चोरी 9, तीसरी चोरी 15 फरवरी के बाद अब 20 फरवरी की दरमियानी रात को चौथी चोरी की घटना हुई है। सरकारी संपत्ति की सिलसिलेवार चोरी होने के बाद स्कूल प्रबंधन द्वारा बरही थाना पहुँचकर लिखित शिकायत की गई है।

आपको बता दे कि उत्पाती चोरों ने इसी स्कूल के नलों को भी उखाड़ दिया था, टोटियां निकालकर ले गए। पाइप लाइन को क्षतिग्रस्त कर गए। केमेस्ट्री लैब की तार के साथ ही वहां रखे लोहे के छोटे-छोटे स्टैंड भी ले गए थे। इस बार फिजिक्स लैब को बेख़ौफ़ निशाना बनाया।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में नारायण!…मैहर के पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी का बरही में हुआ अभिनंदन… नारायण बोले:- मैं दिल की बात करता हूँ, मन की बात करना मोदी जी का काम… पूर्व नपा अध्यक्ष स्वर्गीय बाला प्रसाद वर्मा के परिवार ने मनाया जन्म दिन