जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन को दी चेतावनी,रेत का अवैध उत्खनन बंद नहीं हुआ तो देंगे सामूहिक रूप से इस्तीफा,उमरिया जिले के मानपुर जनपद पंचायत अंतर्गत पड़वार गांव का मामला

IAS Coaching

जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन को दी चेतावनी,रेत का अवैध उत्खनन बंद नहीं हुआ तो देंगे सामूहिक रूप से इस्तीफा

उमरिया जिले के मानपुर जनपद पंचायत अंतर्गत पड़वार गांव का मामला

ग्रामीणों का आरोप बगैर स्वीकृति हलफल व भदार नदी से निकाल रहे रेत

ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

रेत का अवैध उत्खनन बंद कराने की चेतावनी

उमरिया जिले के मानपुर जनपद पंचायत के अंतर्गत पड़वार गांव के हल-फल व भदार नदी में बगैर अनुमति रेत का उत्खनन चल रहा है जिससे पंचायत को हानि हो रही है। दूसरी ओर बगैर अनुमति रेत के उत्खनन से शासन को राजस्व का चूना लगाया जा रहा है। प्राप्त जानकारी अनुसार पड़वार गांव की सरपंच रूपा तिवारी ने समस्त सरपंचों के साथ अनुभागीय अधिकारी मानपुर को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने मांग किया है कि गांव की जीवनदायनी नदी में बाबा महाकाल लिमिटेड ठेकेदार के द्वारा पंचायत की बगैर अनुमति रेत का उत्खनन किया जा रहा है। वहीं एनजीटी के निर्देशों की धज्जियां उड़ाते हुए नदी के बीच धार में हैवी पोकलेन मशीन लगाकर रेत निकली जा रही है जिससे जालीय जीव पर खतरा मंडरा रहा है वहीं पर्यावरण को नष्ट भी किया जा रहा है। ग्रामीणों ने मामले की शिकायत मानपुर एसडीएम से किया है रेत के अवैध उत्खनन को बंद कराने की मांग किया है। वहीं ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि तीन दिवस के अंदर रेत का अवैध उत्खनन पर बंद नहीं कराया गया तो गाव के सरपंच उप सरपंच एवं समस्त पंचों के साथ सामूहिक रूप से इस्तीफा प्रशासन को सौंपा जाएगा जिसकी जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी ।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिसको भी राजनीति करना है, सबका स्वागत है…लेकिन बेईमानों की मेरे पास कोई जगह नही:-MLA संजय पाठक…कटनी के बरही में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित रैन बसेरा उद्घाटन में विधायक की 2 टूक… संबल योजना में 80 हजार रुपए कमीशन हड़पने का पहुँची थी शिकायत

जिसको भी राजनीति करना है, सबका स्वागत है…लेकिन बेईमानों की मेरे पास कोई जगह नही:-MLA संजय पाठक…कटनी के बरही में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित रैन बसेरा उद्घाटन में विधायक की 2 टूक… संबल योजना में 80 हजार रुपए कमीशन हड़पने का पहुँची थी शिकायत