पन्ना टाइगर रिजर्व से बड़ी खबर, प्रतिबंधित क्षेत्र में गड़ा धन खोदने के मामले में बीट गार्ड निलंबित, लाइव डिडेक्टर मशीन कस हुआ तहस उपयोग

IAS Coaching

पन्ना टाइगर रिजर्व में गढ़ा धन खोदने के मामले में हुई कार्यवाही

वनरक्षा बीटगार्ड मनौर वरधाऊ पूरन लाल कुशवाहा को किया निलंबित।

फील्ड डायरेक्टर ने कहा जांच में लापरवाही सामने आने पर अन्य कर्मचारियों पर भी होगी कार्यवाही।

एमपी के पन्ना टाइगर रिजर्व से बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। यहां के प्रतिबंधित क्षेत्र में गड़ा धन खोदने लाईब डिडेक्टर मशीन मामले में पन्ना टाइगर रिजर्व परिक्षेत्र मंडल के वनरक्षक बीट गार्ड मनौर पूरनलाल कुशवाहा को निलंबित कर दिया गया है।
यह कार्यवाई वन प्राणियों की सुरक्षा तथा शासकीय कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बरतने पर मध्य प्रदेश सिविल सेवा नियम 1966 के नियम 9 के अंतर्गत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व पन्ना टाइगर रिजर्व के प्रतिबंध कोर क्षेत्र में आधा दर्जन लोगों के द्वारा लाईव डिडेक्टर मशीन के साथ गड़ा धन खोदने के लिए गए हुए थे जिस पर वन विभाग की टीम के द्वारा कार्यवाही कर आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
उक्त कार्यवाही की बाद से पन्ना टाइगर रिजर्व में हड़कंप मच गया था इसके बाद आज पन्ना टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक द्वारा कार्यवाही की गई और वनरक्षक पूरनलाल कुशवाहा को निलंबित किया गया। मीडिया को जानकारी देते हुए क्षेत्र संचालक बृजेन्द्र झा ने बताया कि मामले की जांच अभी भी जारी है और जांच में जिन लोगों की भी लापरवाही सामने आएगी उन पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिसको भी राजनीति करना है, सबका स्वागत है…लेकिन बेईमानों की मेरे पास कोई जगह नही:-MLA संजय पाठक…कटनी के बरही में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित रैन बसेरा उद्घाटन में विधायक की 2 टूक… संबल योजना में 80 हजार रुपए कमीशन हड़पने का पहुँची थी शिकायत

जिसको भी राजनीति करना है, सबका स्वागत है…लेकिन बेईमानों की मेरे पास कोई जगह नही:-MLA संजय पाठक…कटनी के बरही में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित रैन बसेरा उद्घाटन में विधायक की 2 टूक… संबल योजना में 80 हजार रुपए कमीशन हड़पने का पहुँची थी शिकायत