देखे वीडियो:- खबर अपडेट… बाघिन के जबड़े से नही बच पाई भूरी बाई, जबड़े में दबाकर जंगल ले गई थी खूंखार बाघिन, एक अन्य घायल महिला का उपचार जारी, उमरिया जिले के मानपुर अस्पताल भर्ती घायल महिला

IAS Coaching

बाघिन के जबड़े से नही बच पाई भूरीबाई, जबड़े मे दबाकर जंगल ले गई थी खूंखार बाघिन

एक किया घायल अन्य महिला का उपचार जारी

  1. उमरिया जिले के मानपुर अस्पताल भर्ती घायल महिला

एमपी के उमरिया जिले से दिल दहलाने वाली खबर है। लकड़ी बीनने पहुँची एक महिला को बाघिन ने घायल कर दिया था, जबकि एक अन्य महिला भूरी बाई को जबड़े में दबाकर खूंखार बाघिन जंगल के अंदर ले गई थी, जिसकी मौत हो जाने की पुष्टि हो चुकी है। इस इंसानी हमले के बाद समूचे चँसुरा गांव में भय व दहशत के साथ ग्रामीणों में आक्रोश है।  बांधवगढ़ पार्क प्रबंधन सारी स्थिति पर निगरानी रखने मौके पर मौजूद है तो वही ग्रामीणों की भीड़ भी एकत्रित हो गई। मृतिका की 3 बेटियां व उसके पति का रो-रोकर बुरा हाल है, बहरहाल पार्क प्रबंधन मरिका का पोस्टमार्टम कराने में जुटा हुआ है।

बहरहाल घायल एक महिला का इलाज मानपुर अस्पताल में जारी है। यह घटना बीटीआर अंतर्गत पनपथा कोर के ग्राम चँसुरा गांव की बताई गई है। तेरसिया बाई उम्र 35 वर्ष घायल बताई जा रही है,वही भूरी पति मिजाजी कोल उम्र 50 वर्ष को जबड़े में दबाकर बाघिन जंगल की ओर ले गई है।

 

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिसको भी राजनीति करना है, सबका स्वागत है…लेकिन बेईमानों की मेरे पास कोई जगह नही:-MLA संजय पाठक…कटनी के बरही में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित रैन बसेरा उद्घाटन में विधायक की 2 टूक… संबल योजना में 80 हजार रुपए कमीशन हड़पने का पहुँची थी शिकायत

जिसको भी राजनीति करना है, सबका स्वागत है…लेकिन बेईमानों की मेरे पास कोई जगह नही:-MLA संजय पाठक…कटनी के बरही में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित रैन बसेरा उद्घाटन में विधायक की 2 टूक… संबल योजना में 80 हजार रुपए कमीशन हड़पने का पहुँची थी शिकायत