
बरही में 11 जनवरी को विशाल रक्तदान शिविर
कटनी। बरही नगर में 11 जनवरी को विशाल ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। यह कैम्म सरस्वती स्कूल में आयोजित होगा। आयोजन समिति रेड क्रॉस समिति इकाई बरही के तत्वाधन में आयोजित हो रहे शिविर के लिए कटनी कलेक्टर अवि प्रसाद को आमांत्रित किया गया है। ब्लड डोनेटरों व आयोजन समिति का हौसला बढ़ाने के लिए कलेक्टर ने अपनी स्वीकृति प्रदान की है।
गुरुवार को कैम्म संयोजक डॉ दीपक अग्रवाल, विजयनाथधाम समिति के सचिव अशोक वर्मा, युवा समाजसेवी अजीत गुप्ता ने कलेक्टर से मुलाकात करते हुए विजयनाथधाम का कैलेंडर भेंट करके ब्लड डोनेशन कैंप का आमंत्रण भेंट किया, जिसे कलेक्टर ने स्वीकार करते हुए 11 जनवरी को बरही सरस्वती विद्यालय आने की स्वीकृति प्रदान की है।
गौरतलब है कि रक्त की कमी से जूझते थैलीसिमिया पीड़ित बच्चों और गर्भवती महिलाओं के सहायतार्थ नगर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के संयुक्त आयोजन में शिविर में कटनी जिला चिकित्सालय ब्लड बैंक की टीम, कलेक्टर एवं रेडक्रॉस समिति के सचिव तथा सिविल सर्जन डॉ.वर्मा उपस्थित रहेंगें।
रेडक्रॉस सोसाइटी बरही, सरस्वती शिक्षा परिषद बरही, कसौधन वैश्य समाज बरही, अग्रवाल नवयुवक मंडल बरही, ताम्रकार नवयुवक मंडल बरही, अधिवक्ता संघ बरही, जनपरिषद संस्था बरही ईकाई के सहयोग से आयोजित हो रहर शिविर में रक्तदान के पूर्व दानदाता का सामान्य चिकित्सकीय परीक्षण किया जायेगा,जैसे एचबी, बीपी, शुगर आदि,दानदाता को रेडक्रॉस समिति की ओर से प्रमाण पत्र, एक कीचैन और जूस/कॉफ़ी इत्यादि प्रदान की जाएगी।







