
गर्भपात के दौरान हुई थी मौत,हत्यारों ने मौत के बाद लाश को असोड़ में किया था शिफ्ट
15 दिसंबर को महिला का मिला था कंकाल,पुलिस ने मामले का किया खुलासा
एक हफ्ते पूर्व उमरिया जिले के इंदवार थाना क्षेत्र के ग्राम असोड़ में एक महिला का कंकाल मिला था। इस पूरे अंधे घटनाक्रम का फर्दाफ़ास उमरिया पुलिस ने कर दिया है। अविवाहित मृतिका का गर्भपात कराने से उसकी मौत हुई थी, जिसके शव को आरोपियों ने फेक दिया था। मृतिका 7 दिसंबर को घर से निकली थी, 15 दिसंबर को उसका कंकाल बरामद हुआ था। उमरिया पुलिस ने खुलासा करते हुए इस संगीन अपराध के मुख्य आरोपी सहित एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया है।
उमरिया/कटनी। (ब्यूरो न्यूज़) कटनी के समीपी जिला उमरिया के ग्राम असोड़ में मौत के हफ्ते भर बाद मिले महिला नर कंकाल का गर्भपात कराया गया था,जिसमे उसकी मौत हुई थी,घटना के बाद मुख्य आरोपी एवम आरोपी डॉक्टर बोलेरो से घटना स्थल ग्रह ग्राम असोड़ पहुंचे थे और युवती की लाश सड़क के बगल में फेंक कर फरार हो गए थे। पुलिस ने इस पूरे मामले में मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया है और पूरे मामले का पटाक्षेप किया है।
गौरतलब है कि मृतिका 7 दिसंबर को मुड़गुड़ी स्थित अपने मामा के घर जाने के नाम से घर से निकली थी,करींब हफ्ते भर बाद युवती का कंकाल रूपी शव 15 दिसंबर को ग्राम असोड़ स्थित सड़क के बगल में मौजूद कुर बाबा के पास मिला था। इस मामले में पुलिस ने मृतिका की शिनाख्ती अनुपा पिता प्यारेलाल कोल उम्र 20 वर्ष के रूप में की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए उमरिया एसपी निवेदिता नायडू के निर्देशन में जांच शुरू की गई।
मुख्य आरोपी सहित डॉक्टर गिरफ्तार
घटना के संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिपाल सिंह महोबिया ने बताया कि आदिवासी अविवाहित मृत युवती अनुपा तीन से चार माह के गर्भ से रही है। आरोपी रजनीश पिता बुद्धसेन लोनी निवासी खलौन्ध मृत युवती अनुपा का गर्भपात कराने कटनी जिले के बहोरीबंद गया था,वहाँ का डॉक्टर सुग्रीव श्रीवास्तव से मिला था,और उसी से अवैध रूप से गर्भपात कराया था, बताया जाता है कि इसी बीच 20 वर्षीय आदिवासी युवती की मौत हो गई,जिसके बाद मुख्य आरोपी रजनीश लोनी और झोला छाप डॉक्टर सुग्रीव बोलेरो से युवती की लाश लेकर ग्रह ग्राम असोड़ पहुंचे और सड़क के बगल में कुर बाबा के पास युवती का शव डंप करके मौके से फरार हो गए,बाद में करींब हफ्ते भर बाद युवती की लाश मिली और पूरे मामले का खुलासा हुआ है।बताया जाता है कि इस मामले में मुख्य आरोपी रजनीश लोनी सहित डॉक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार करने में कामयाब हो गई है,जबकि बोलेरो चालक फरार है।







