
मोहन के मंत्रिमंडल में कटनी शून्य अंक
जिले की 4 विधानसभा में भाजपा के विधायक
एक भी नही बने मंत्री, विजयराघवगढ़ पर टिकी थी सबकी निगाह
खजुराहों लोकसभा क्षेत्र में सन्नाटा …
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के मंत्रिमंडल में 28 मंत्री बनाए गए है, जिसमे ओबीसी बर्ग से 12 मंत्री, सामान्य वर्ग के 8, एससी से 4 एवं एससी वर्ग से 4 मंत्री शामिल है। मोहन के महारथियों में रहली से 8 बार के विधायक गोपाल भार्गव तक को जगह नही दी गई, पूर्व मंत्री मीना सिंह को भी दरकिनार कर दिया गया और सबसे निराशा जनक खबर कटनी के लिए है। यहां के चारो विधानसभा में भाजपा के विधायक जीते है, जिनमे मुड़वारा के संदीप जायसवाल, विजयराघवगढ़ के संजय सत्येंद्र पाठक के मंत्री बनने की प्रबल संभावना थी, खासतौर पर 5 बार के विधायक संजय पाठक के मंत्री बनने की संभावना सबसे प्रबल थी…लेकिन उन्हें भी मोहन के महारथियों में शामिल नही किया गया, कटनी को मोहन कैबिनेट में जगह न मिलने से सोशल प्लेटफाम में बहस छिड़ गई है, लोग कह रहे है कि कटनी जिले के लिए यह दुर्भाग्यपूर्ण है, कटनी की घोर उपेक्षा कही जा रही है। मोहन मंत्रिमंडल में कटनी को शून्य अंक दिया गया है।
सोशल मीडिया में लोग प्रतिक्रिया भी दे रहे है और कह रहे है कि भाजपा ने तुलसी पीठाधीश्वर जगतगुरु श्रीरामभद्राचार्य जी महाराज की भविष्यवाणी को भी नजरअंदाज कर दिया है, उन्होंने चुनाव के पूर्व एलान किया था कि भारी बहुमत से भाजपा की सरकार भी बनेगा और संजय पाठक फिर विधायक बनेगें और मंत्री मंडल में भी शामिल होंगे…वे विधायक तो बन गए…और मंत्री बनने का इंतजार भी कर रहे थे..लेकिन मोहन के कैबिनेट में फिलहाल जगह नही मिल पाई…जिससे सिर्फ विजयराघवगढ़ ही नही समूचे कटनी जिले में निराशा के बादल छा गए है।
बनेगें मंत्री…करेंगे भव्य स्वागत
चुनाव परिणाम 3 दिसंबर को आने के बाद व जीत दर्ज करने के बाद अभी तक विजयराघवगढ़ के विधायक संजय पाठक अपने विधानसभा क्षेत्र नही पहुँचे है, उम्मीद थी कि मंत्री बनने के बाद एक साथ विजय जुलुश निकलेगा, भव्य स्वागत होगा…लेकिन मोहन कैबिनेट में संजय पाठक को जगह न मिलने पर चहुओर निराशा है…
इन्हें भी नही मिली जगह
संजय पाठक के अलावा रमेश मेंदोला,पूर्व शिक्षा मंत्री अर्चना चिटनिस , भूपेंद्र सिंह, गोपाल भार्गव, जयंत मलैया, रीति पाठक, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम , दिव्यराज सिंह, विक्रम सिंह, रामेश्वर शर्मा ,प्रभुराम चौधरी, मालिनी गौड़, उषा ठाकुर, मीना सिंह, पूर्व केबिनेट मंत्री विसाहू लाल सिंह मोहन केबिनेट में जगह नही बना पाए।
मोहन कैबिनेट के ये है मंत्री –
1-प्रदुम्न सिंह तोमर
2-तुलसी सिलावट
3-एदल सिंह कसाना
4-नारायण सिंह कुशवाहा
5-विजय शाह
6-राकेश सिंह
7-प्रह्लाद पटेल
8-कैलाश विजयवर्गीय
9-करण सिंह वर्मा
10-संपतिया उईके
11-उदय प्रताप सिंह
12-निर्मला भूरिया
13-विश्वास सारंग
14-गोविंद सिंह राजपूत
15-इंदर सिंह परमार
16-नागर सिंह चौहान
17–चैतन्य कश्यप
18-राकेश शुक्ला
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार )
19-कृष्णा गौर
20-धर्मेंद्र लोधी
21-दिलीप जायसवाल
22-गौतम टेटवाल
23- लेखन पटेल
24- नारायण पवार
राज्यमंत्री –
25–राधा सिंह
26-प्रतिमा बागरी
27-दिलीप अहिरवार
28-नरेन्द्र शिवाजी पटेल







