खबर का असर:- धान खरीदी केंद्र उबरा में खरीदी करने के आदेश जारी, पूनम स्व-सहायता समूह को जिम्मेदारी, गोदाम स्तरीय होगी खरीदी। हदरहटा केंद्र क्रमांक 1 व 2 में राधा और शारदा समूह को मिला आदेश…हदरहटा में ही सेंटर बनाने के निर्देश

IAS Coaching

किसानों के हित में प्रकाशित खबर को कलेक्टर अवि प्रसाद ने लिया संज्ञान
हदरहटा केंद्र 1 व 2, पिपरियाकलां केंद्र 2 के साथ उबरा खरीदी केंद्र संचालन की जिम्मेदारी महिला समूहों को दी, आदेश जारी

कटनी जिले के बरही क्षेत्र के धान खरीदी केंद्र उबरा का संचालन 20 दिन बाद भी न होने, हदरहटा केंद्र 1 व 2 के नाम पर बिना परमीशन करेला में केंद्र स्थापित करने व वहाँ 30 हजार क्विंटल धान का स्टॉक होने की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की गई, जिसे संज्ञान में लेते हुए कलेक्टर अवि प्रसाद ने उक्त केंद्रों में खरीदी प्रारम्भ कराने के आदेश जारी किए। खरीदी केंद्र हदरहटा 1 व 2 को हदरहटा में ही संचालित करने के निर्देश है, जबकि शारदा व राधा समूह द्वारा पहले से करेला में केंद्र बना लिया गया था।

कटनी। कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा जारी आदेशानुसार बरही तहसील के अंतर्गत उपार्जन केन्द्र हदरहटा-1 में समिति स्तर पर राधा स्वसहायता समूह के लिए उपार्जन स्थल हदरहटा स्थापित कर नोड़ल अधिकारी गौरव विश्वकर्मा राजस्व निरीक्षक बरही को नियुक्त किया गया है।

उपार्जन केन्द्र केन्द्र हदरहटा-2 में समिति स्तर पर शारदा स्वसहायता समूह हेतु उपार्जन स्थल हदरहटा स्थापित कर नोड़ल अधिकारी राजेश कुमार तिवारी हल्का पटवारी हदरहटा को नियुक्त किया गया है। जबकि उपार्जन केन्द्र पिपरियाकला -2 में गोदाम स्तर पर रामजानकी स्वसहायता समूह द्वारा प्रतिष्ठा वेयर हाउस में उपार्जन का कार्य किया जायेगा इस हेतु नोडल अधिकारी श्री जानकी प्रसाद पटेल राजस्व निरीक्षक सिनगौड़ी को नियुक्त किया गया है। कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा शासन द्वारा जारी दिशा – निर्देश का पालन करते हुए उपार्जन की कार्यवाही करनें हेतु निर्देशित किया गया है।
वही खरीदी केंद्र उबरा का संचालन गोदाम स्तरीय डोकरिया में होने की खबर है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिसको भी राजनीति करना है, सबका स्वागत है…लेकिन बेईमानों की मेरे पास कोई जगह नही:-MLA संजय पाठक…कटनी के बरही में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित रैन बसेरा उद्घाटन में विधायक की 2 टूक… संबल योजना में 80 हजार रुपए कमीशन हड़पने का पहुँची थी शिकायत

जिसको भी राजनीति करना है, सबका स्वागत है…लेकिन बेईमानों की मेरे पास कोई जगह नही:-MLA संजय पाठक…कटनी के बरही में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित रैन बसेरा उद्घाटन में विधायक की 2 टूक… संबल योजना में 80 हजार रुपए कमीशन हड़पने का पहुँची थी शिकायत