
गांव में बाघ की दस्तक दहशत मे ग्रामीण,बाघ को देखने उमडी भीड, वन विभाग के टीम सुरक्षा में तैनात
(
म प्र) उमरिया जिले के बांधवगढ़ नेशनल पार्क ऐरिया के पतौर रेंज के बकेली ग्राम में गांव में बाघ के घुसने से हड़कंप मच गया। अचानक बाघ की जानकारी लगते ही पूरे गांव में खलबली मच गई इसी बीच गांव में बाघ को लाइव देखने ग्रामीणों का भारी हुजूम उमड गया । इस बात की जानकारी लगते ही वन परिक्षेत्र पतौर रेंजर अर्पित मैराल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए है और ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए उन्होंने मुनादी कराई है कि लोग मकान के अंदर ही रहे। सूत्रों की माने तो आबादी क्षेत्र में घुसे बाघ के लोकेशन के लिए हाथियों का दल मौके पर बुलाया गया है। जो टाइगर की सतत मॉनिटरिंग कर रहे है। आपको बता दे बकेली गांव में गुरुवार को मार्किट दिन रहता है जिस वजह से बड़ी तादात में लोग बाजार करने पहुंचते है। ऐसे में रहवासी क्षेत्र में टाइगर की मूवमेंट बड़ी अनहोनी का संकेत बन सकता है,फिलहाल इस पूरे मामले को पतौर रेंज अधिकारी की अगुवाई में पार्क टीम निगरानी रखी है,माना जा रहा है कि बाघ को बिना परेशान किये हाथियों की मदद से देर शाम बकेली गांव से सटे वन क्षेत्र में हांक दिया जाएगा।







