हिंसक भालू का किया रेस्क्यू,आक्रामकता पर चिकित्सक दल करेगा शोध

IAS Coaching

हिंसक भालू का किया रेस्क्यू,आक्रामकता पर चिकित्सक दल करेगा शोध

सकयू
भालू ने एक महिला की ली जान कई घायल

(म प्र) उमरिया जिले के मानपुर बफर के गुरूवाही बीट मे बांधवगढ़ नेशनल पार्क टीम ने खूंखार भालू का रेस्क्यू कर कब्जे में ले लिया है। बताया जाता है कि रेस्क्यू के दौरान भालू आंशिक अवस्था मे घायल हो गया है जिसे अब कब्जे में लेने के बाद उपचार भी किया जायेगा। दरअसल बांधवगढ़ नेशनल पार्क से सेट मानपुर गुरूवाही गांव बफरजोन की गुरुवाही बीट के कक्ष क्रम पीएफ 341 में भालू ने आधे दर्जन से अधिक लोगो को घायल किया था। इस मामले में पिछले 24 घण्टे से पार्क अमला हाई अलर्ट पर रहा है। रेस्क्यू के दौरान क्षेत्र संचालक श्री उइके के अलावा एडी ताला,रेंजर मानपुर,रेंजर पतौर,रेंजर ताला,रेंजर पर्यटन सहित भारी संख्या में वन कर्मी मौजूद रहे। हिंसक भालू ने पिछले 24 घण्टे में जिस तरह इंसानी हमला किया है जिसमें एक महिला सहित आधे दर्जन से अधिक घायल हो गए है। उससे वन्य प्राणी चिकित्सक इस बात का भी शोध करेंगे कि कही भालू रेबीज आदि किसी गम्भीर बीमारी से ग्रस्त तो नही है।भालू के आक्रामक रवैये के दूसरे कारणों के साथ यह भी एक मुख्य कारण चिकित्सक मानते है।रेस्क्यू के बाद कब्जे में आये हिंसक भालू को फिलहाल चिकित्सकों के परामर्श में सुरक्षित स्थल पर रखा जाएगा,जहाँ हिंसक भालू की प्रॉपर मॉनिटरिंग हो सके।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिसको भी राजनीति करना है, सबका स्वागत है…लेकिन बेईमानों की मेरे पास कोई जगह नही:-MLA संजय पाठक…कटनी के बरही में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित रैन बसेरा उद्घाटन में विधायक की 2 टूक… संबल योजना में 80 हजार रुपए कमीशन हड़पने का पहुँची थी शिकायत