सर्चिंग के दौरान खूंखार भालू ने महावत व वन रक्षक पर किया हमला,घायलों को मानपुर अस्पताल में किया गया भर्ती

IAS Coaching

सर्चिंग के दौरान खूंखार भालू ने वनरक्षक व महावत पर किया हमला घायलों को मानपुर अस्पताल में किया गया भर्ती

उमरिया जिले के मानपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत गुरवाही गांव में भालू ने एक महिला की जान ले लिया तो दूसरी ओर कई लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया है। घटना की सूचना लगते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है और खूंखार भालू को पकड़ने के लिए सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान पार्क अमले पर भालू ने हमला कर घायल कर दिया है वहीं इस हादसे में महावत और वन रक्षक के अलावा हाथी भी चोटिल बताया जा रहा है। घटना के बाद सभी घायलों को उपचार के लिए मानपुर अस्पताल ले जाया गया है। विदित हो कि एक दिन पहले यही खूंखार भालू ने एक महिला की जान ली है,वही चार अन्य घायल इलाज के लिए अलग अलग अस्पताल में उपचारार्थ है।
सूत्रों की माने तो खूंखार भालू के हमले में वन रक्षक नरेंद्र प्रजापति एवम महावत राजेन्द्र यादव घायल बताए जा रहे है। सूत्रों मिली जानकारी अनुसार पार्क टीम गुरुवार की घटना के बाद हाथियों की मदद से ग्राम गुरूवाही में खूंखार भालू की सर्चिंग कर रहे थे,तभी भालू ने हाथी के साथ महावत और वन रक्षक पर हमला कर घायल कर दिया है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिसको भी राजनीति करना है, सबका स्वागत है…लेकिन बेईमानों की मेरे पास कोई जगह नही:-MLA संजय पाठक…कटनी के बरही में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित रैन बसेरा उद्घाटन में विधायक की 2 टूक… संबल योजना में 80 हजार रुपए कमीशन हड़पने का पहुँची थी शिकायत

जिसको भी राजनीति करना है, सबका स्वागत है…लेकिन बेईमानों की मेरे पास कोई जगह नही:-MLA संजय पाठक…कटनी के बरही में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित रैन बसेरा उद्घाटन में विधायक की 2 टूक… संबल योजना में 80 हजार रुपए कमीशन हड़पने का पहुँची थी शिकायत