चलती ट्रेन में महिला से दरिंदगी,आरपीएफ की गिरफ्त में आरोपी

IAS Coaching

चलती ट्रेन में महिला से दरिंदगी,आरपीएफ की गिरफ्त में आरोपी

एंकर :- चलती ट्रेन में महिला से बलपूर्वक दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार रीवा के बगैहा में जीआरपी को मिली सफलता

वी ओ : कटनी सतना रेल खण्ड में चलती मेमू ट्रेन में युवती के साथ दुष्कर्म की वारदात सामने आई। पुलिस के डर से बाथरूम में छिपे आरोपी, गेट तोड़कर बाहर निकाला

कटनी से सतना के बीच चलने वाली मेमू ट्रेन में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला प्रकाश में आया है। इस चलती ट्रेन में एक महिला से अज्ञात बदमाश ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है।

इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक महिला सतना जिले की निवासी है जो कटनी स्टेशन से मेमू ट्रेन पकडक़र सतना जिले के लिए निकली थी। हालांकि पकरिया स्टेशन में काफी समय तक ट्रेन खड़ी होने पर महिला ने घर जल्दी पहुंचने के लिए सामने खड़ी स्पेशल ट्रेन में चढ़ गई। बताया जा रहा है कि महिला को अकेला खाली ट्रेन चढ़ता देख यूपी का एक शख्स भी ट्रेन में चढ़ गया और ट्रेन मे चढते ही महिला से बलपूर्वक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। मामले की शिकायत लेकर पीड़ित महिला सतना स्टेशन के जीआरपी थाने पहुंची। जहां मामले को गंभीरता से लेते हुए शून्य पर एफआईआर दर्ज करते हुए अपराध डायरी कटनी जीआरपी भेजा है। महिला की उम्र 30 वर्ष बताई जा रही है। पूरे मामले की जानकारी देते हुए जीआरपी डीएसपी सारिका पांडे ने बताया की कल देर शाम चलती ट्रेन में कमलेश कुशवाहा नाम के युवक ने महिला से दुष्कर्म किया है। जिस पर आरोपी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की गई है। जिसमें संघन जांच दौरान आरोपी को रीवा के बगैया के पास से ट्रेन के अंदर से घेराबंदी करते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी यूपी का बताया गया जिसे आज न्यायालय में पेश किया जाएगा।

बाइट :- अरुणा वाहने (थाना प्रभारी )

Leave a Comment

[democracy id="1"]

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में नारायण!…मैहर के पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी का बरही में हुआ अभिनंदन… नारायण बोले:- मैं दिल की बात करता हूँ, मन की बात करना मोदी जी का काम… पूर्व नपा अध्यक्ष स्वर्गीय बाला प्रसाद वर्मा के परिवार ने मनाया जन्म दिन