
मध्यप्रदेश के कटनी जिले के भाजपा विधायक संजय पाठक पर जगत गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज की भविष्यवाणी
कटनी। विजयराघवगढ़ में हरिहर तीर्थ में सम्पन्न हुए धार्मिक कार्यक्रम में तुसली पीठाधीश्वर जगतगुरु रामभद्राचार्य जी महाराज की भविष्यवाणी सच साबित हो रही है, उन्होंने कहा था चिंता मत करिए… संजय जी फिर विधायक बनेंगे और मंत्रिमंडल में शामिल होंगे..फिर कमल खिलेगा…प्रदेश में प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी…
उनकी भविष्य वाणी सच साबित हो रही है..विजयराघवगढ़ विधानसभा से संजय पाठक पाँचवी बार विधायक चुने गए है और प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार भी बन रही है…पूर्व मंत्री व विधायक संजय पाठक इस बार फिर मंत्री बनेंगे…ऐसी पूर्ण सम्भवना है…सम्भवना इसलिए भी प्रबल है कि आजतक जगतगुरु रामभद्राचार्य जी महाराज की भविष्यवाणी झूठ नही हुई…कटनी जिले की चारो विधानसभा की सीट भी भाजपा की झोली में है…चारो विधायकों में भी संजय पाठक लगातार पाँचवी बार विधायक बने है।
गौरतलब है कि समूचे प्रदेश की निगाह विजयराघवगढ़ विधानसभा की राजनीतिक भविष्य पर टिकी हुई थी…इस बार भी भाजपा संजय पाठक ने कांग्रेस के नीरज सिंह को 24406 भारी मतों के अंतर से करारी शिकस्त देते हुए पाँचवी बार विधायक चुने गए है। ईव्हीएम मशीन में पड़े 1 लाख 81 हजार 5 सौ 49 वोट में विधायक संजय पाठक को 98 हजार 10 मत प्राप्त हुए, जबकि काँग्रेस के नीरज को 73 हजार 6 सौ 4 मत ही मिले।
2018 के विधानसभा चुनाव में भी भाजपा के संजय पाठक का मुकाबला कांग्रेस की पद्मा शुक्ला कर रही थीं. चुनावी मुकाबले में संजय पाठक ने अपनी जीत का सिलसिला बनाए रखा और पद्मा शुक्ला को हार का मुंह देखना पड़ा था, संजय पाठक को 79,939 वोट मिले थे. वहीं कांग्रेस की पद्मा शुक्ला को 66,201 वोट ही हासिल हो सके. भाजपा के संजय ने 13,738 मतों के अंतर से चुनाव जीत लिया था। 2023 के मुकाबले में छलांग मारते हुए भाजपा के संजय 24, 406 मतों के अंतर से विजयराघवगढ़ में अपनी जीत बरकरार रखी।







