कटनी जिले मे 49 जर्जर शाला भवन होंगे ध्वस्त,कलेक्टर ने दिया आदेश

IAS Coaching

जिले के 49 जर्जर शाला होंगे ध्वस्त

कलेक्टर अवि प्रसाद ने जर्जर शाला भवनों को धवस्त करने के दिए निर्देश
==================================================
कटनी – शासकीय शालाओं के छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए कलेक्टर अवि प्रसाद ने जिले के 49 शासकीय स्कूलों के शाला भवनों के ध्वस्तीकरण की अनुमति प्रदान की है।

कलेक्टर श्री प्रसाद नें शाला ध्वस्तीकरण की अनुमति जिला शिक्षा केन्द्र के जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र कटनी के प्रस्ताव पर प्रदान की है। विदित हो कि जर्जर शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं के ध्वस्तीकरण के संबंध में अनुविभगीय अधिकारी राजस्व ढीमरखेडा और विजयराघवगढ़ की अध्यक्षता में गठित कमेटी द्वारा मौका स्थल जांचकर जीर्णशीर्ण होना प्रतिवेदित किया गया है। कार्यपालन यंत्री लोकनिर्माण विभाग ने भी इन सभी 49 शासकीय प्राथमिक शाला भवनों का मौके पर भौतिक सत्यापन कर पृथक- पृथक मूल्यांकन कर डिस्मेंटल की अनुमानित लागत सहित निरसन योग्य होना प्रतिवेदित किया गया है।

इन 49 स्कूलों के भवनों का होगा ध्वस्तीकरण

कलेक्टर श्री प्रसाद ने जिन जर्जर शाला भवनों के ध्वस्तीकरण हेतु निर्देशित किया है उनमें विकासखण्ड बड़वारा का प्राथमिक शाला पठरा, ई.पी.ई.एस रूपौंद और बसाड़ी, झिरिया, बुजबुजा, सिरौंजा गड़रिया, छिंदहाई पिपरिया, पिपरिया कला, परसवारा खुर्द ,भजिया, बालक खितौली, उटिन टोला, लमकना, गड़ौहा, बिचपुरा तथा माध्यमिक शाला करेला और कन्या बरही तथा माध्यमिक शाला हरतला शामिल है।

विकासखण्ड विजयराघवगढ़ में माध्यमिक शाला गैरतलाई, उबरा, सिजहरा, लखनपुरा, गुडेहा, कुटेश्वर, देवरकला और प्राथमिक शाला नदीपार, झिरिया, सिजहनी शामिल है।

जबकि विकासखण्ड ढ़ीमरखेड़ा में माध्यमिक शाला खम्हरिया -2 , टोला, पचपेढी, कछारछोटा, कछारबडा, महनेर, गौरा, इटोली, भटगवा, कन्या सिलौडी, दियागढ, कटरा एवं प्राथमिक शाला सनकुई, पौडीखुर्द, अतरसूमा, खाम्हा, गनियारी, सिऔनी, सारंगपुर, अतरिया और परसेल शामिल है।
Jansampark Madhya Pradesh

Leave a Comment

[democracy id="1"]

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में नारायण!…मैहर के पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी का बरही में हुआ अभिनंदन… नारायण बोले:- मैं दिल की बात करता हूँ, मन की बात करना मोदी जी का काम… पूर्व नपा अध्यक्ष स्वर्गीय बाला प्रसाद वर्मा के परिवार ने मनाया जन्म दिन