पुलिस अधीक्षक कार्यालय कटनी में आरक्षक ने फैलाई दहशत, केरोसीन डालकर कर रहा था आत्मदाह का प्रयास

IAS Coaching

आरक्षक सुनील बागरी ने प्रताडना से तंग आकर शरीर पर उडेला कैरोसिन

मध्यप्रदेश के कटनी में पुलिस अधीक्षक कार्यालय एक बार फिर चर्चा में आ गया। इस बार एक पुलिस आरक्षक ने खुद के ऊपर केरोसिन उड़ेल कर आत्महत्या करने का असफल प्रयास किया, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई।

खबर है कि पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन के आफ़िस के बाहर सुनील बागरी नामक आरक्षक ने स्वयं पर मिट्टी का तेल डाल कर आत्मदाह का प्रयास किया। यहां मौजूद पुलिस कर्मचारियों ने उसे पकड़ लिया समझा-बुझाकर उसके गुस्से को शांत कराया। बताया गया है कि आरक्षक सुनील बागरी जिले के थाना रीठी में तैनात है। सुनील ने किसी कार्यवश अवकाश की मांग की थी, चुनावी सीजन के चलते इसमें विलम्ब हुआ, बाद में उसका अवकाश भी स्वीकृत हो गया था, लेकिन आरोप है कि सुनील को रीठी के थाना प्रभारी अवकाश के लिए रवानगी नहीं दे रहे थे, इसी से व्यथित आरक्षक आज पुलिस अधीक्षक के पास गुहार लेकर गया यहां भी मौजूद कुछ लोगों से उसकी कहा सुनी हुई आरक्षक ने अपने साथ लाये केरोसिन की शीशी को अपने ऊपर उड़ेल लिया। घटना के बाद हड़कंप मच गया।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में नारायण!…मैहर के पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी का बरही में हुआ अभिनंदन… नारायण बोले:- मैं दिल की बात करता हूँ, मन की बात करना मोदी जी का काम… पूर्व नपा अध्यक्ष स्वर्गीय बाला प्रसाद वर्मा के परिवार ने मनाया जन्म दिन