आंध्रप्रदेश के युवक से 9 किलो गांजा बरामद,लग्जरी कार से कर रहा था गांजे की तस्करी,कार सहित युवक गिरफ्तार

IAS Coaching

आंध्रप्रदेश के युवक से 9 किलो गांजा बरामद,लग्जरी कार से कर रहा था गांजे की तस्करी,कार सहित युवक गिरफ्तार

(म.प्र.) जबलपुर की गढ़ा पुलिस ने मादक पदार्थ गांजे की तस्करी में लिप्त आंध्रप्रदेश के युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी आंध्र प्रदेश का निवासी है जो कुछ समय से जबलपुर में रह रहा था। जिसके कब्जे से 9 किलो 200 ग्राम गांजा को जब्त करने की कार्रवाई की गई है। दरअसल युवक लग्जरी कार में गांजा रखकर शहर में तस्करी कर रहा था। जहां पुलिस ने मुखबिर से सूचना मिलने के बाद दबिश हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया।

थाना प्रभारी गढ़ा बृजेश मिश्रा के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक सफेद रंग की क्रेटा कार में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब रखा हुआ हैं और बेचने के इरादे से बड्डा दादा ग्राउन्ड शिव मंदिर के पीछे खड़ा है। सूचना पर तत्काल मुखबिर के बताए जगह पर दबिश दी। जहां मंदिर के पीछे एक सफेद कार MP20 ZG 9299 खड़ी दिखाई दी। जो वाहन चालक पुलिस वाहन को देखकर भगाने का प्रयास करने लगा।

जिसे पीछा कर दबोच लिया गया। जिसने अपना नाम आंध्रप्रदेश निवासी बुलराजू गगरा (52) बताया। जिसकी कार के पीछे की सीट से 9 किलो 200 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती करीब 01 लाख रूपये का पाया गया। बहरहाल गढ़ा पुलिस ने 9 किलो 200 ग्राम गांजा सहित कार को जब्त करने की कार्रवाई की हैं।

बाइट उदय भान सिंह सीएसपी गढ़ा

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिसको भी राजनीति करना है, सबका स्वागत है…लेकिन बेईमानों की मेरे पास कोई जगह नही:-MLA संजय पाठक…कटनी के बरही में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित रैन बसेरा उद्घाटन में विधायक की 2 टूक… संबल योजना में 80 हजार रुपए कमीशन हड़पने का पहुँची थी शिकायत