महिला ने सड़क पर उड़ाए 500–500 के नोट,थाने के बाहर रोड पर बनी जाम की स्थिति

IAS Coaching

लोकेशन नीमच

विजुअल,,,,

महिला ने सड़क पर उड़ाए 500–500 के नोट,थाने के बाहर रोड पर बनी जाम की स्थिति

नीमच। शहर में एक बार फिर महिला ने शाम को कैंट थाने के सामने सड़क पर जमकर हंगामा किया। रोड पर 500 के नोट उड़ाते हुए महिला ने लोगों को खूब खरी-खोटी सुनाई। देर तक चले हंगामे से मौके पर भीड़ जमा हो गई। जिससे सड़क पर जाम के हालात बन गए। यह देख पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा। पुलिस महिला को थाने लेकर आ गई।
पुलिस ने बताया की महिला शहर के राजीव नगर की रहने वाली है। इससे पहले जून में भी महिला ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए इसी तरह थाने के सामने 500–500 रूपए के नोट उड़ाए थे। हालांकि की इस बार नोट उड़ाते समय पुलिस का नाम नहीं लिया है। पुलिस कि माने तो महिला मानसिक रूप से बीमार है।
जून में भी महिला स्कूटी लेकर थाने आई थी, गुरुवार को भी महिला ने ऐसा ही किया।
पुलिस पर भ्रष्टाचार के आरोप–
जून में महिला ने बताया था कि उसका बेटा उसके साथ मारपीट करता है। जिसकी शिकायत महिला ने दर्ज करवाई है, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। महिला का कहाना था कि कार्रवाई की मांग करने पर पुलिस वाले पैसा मांगते हैं, इसलिए 500 के नोट लाई और थाने के सामने नोट बिखेर दिए। हालांकि गुरुवार को महिला ने पुलिस का नाम नहीं लेते हुए कहा लोग उसके साथ अत्याचार करते हैं। इससे वह परेशान है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में नारायण!…मैहर के पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी का बरही में हुआ अभिनंदन… नारायण बोले:- मैं दिल की बात करता हूँ, मन की बात करना मोदी जी का काम… पूर्व नपा अध्यक्ष स्वर्गीय बाला प्रसाद वर्मा के परिवार ने मनाया जन्म दिन