
कटनी। 44 साल से चुनाव लड़ रहा हूँ, 44 साल से चुनाव जीत रहा हूँ, हर चुनाव के अपने-अपने मायने होते है, 17 को जो चुनाव है, वह चुनाव मध्यप्रदेश और कटनी के विकास का चुनाव है। मध्य प्रदेश का एक-एक व्यक्ति भ्रष्ट्राचार का या तो शिकार हुआ या भ्रष्ट्राचार का गवाह है, यह चुनाव एक पार्टी, एक उम्मीदवार का नही है, यह चुनाव मध्यप्रदेश और कटनी के भविष्य का है, 17 तारीख को कमलनाथ का साथ मत देना, कांग्रेस का साथ मत देना, लेकिन सच्चाई का साथ जरूर देना।
यह उद्बोधन कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कटनी के बरही में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भाजपा व शिवराज सरकार पर प्रहार करते हुए बोले कि शिवराज ने मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्ट्राचार दिया, कोरोना काल मे मौते दी, घोटाले दिए, पटवारी परीक्षा में पैसे दो रोजगार दो का खेल किए, शिवराज ने मध्यप्रदेश में बलात्कार दिए। बरही के विजयनाथधाम मेला प्रांगण में कांग्रेस प्रत्याशी नीरज सिंह बघेल के समर्थन में माहौल बनाने पूर्व सीएम कमलनाथ का उड़न खटोला सुबह 10 बजकर 17 मिनट में हायर सेकंडरी मैदान स्थित हेलीपैड में उतरा, जहां कांग्रेस के समर्थन में जनसैलाब उमड़ा हुआ था।
पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि ताज्जुब की बात है कि मध्यप्रदेश में सबसे अधिक राजस्व देने वाला कटनी आज भी पिछड़ा है, शिवराज सरकार 5 फीसदी राशि भी खर्च करती तो विकास होता, ताज्जुब है कि कटनी में मेडिकल, इंजीनियरिंग कॉलेज नही है। उन्होंने कहा कि सरकार बनते ही कटनी में मेडिकल, इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना के साथ महानदी के पुल का पुनर्निर्माण, नर्मदा का जल नहरों के माध्यम से लाने का वायदा कर गए।
पुलिस, पैसा, प्रशासन ने भाजपा को चलाया
पूर्व सीएम कमलनाथ ने आरोप लगाया कि मध्यप्रदेश की पहचान पुलिस, पैसा, प्रशासन भाजपा को चलाया है, जिससे हर वर्ग परेशान है, उन्होंने आह्वान किया कि अब वक्त आ गया सबब सिखाने का। उन्होंने कहा कि 44 साल से चुनाव लड़ रहा हूँ, 44 साल से चुनाव जीत रहा हूँ, हर चुनाव के अपने-अपने मायने होते है, 17 को जो चुनाव है, वह चुनाव मध्यप्रदेश और कटनी के विकास का चुनाव है। इसके पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी नीरज सिंह बघेल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव भय दूर करने, न्याय पाने, अत्याचार से मुक्ति दिलाने का चुनाव है।
गणेश राव के थामा कांग्रेस का हाथ
कैमोर नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष गणेश राव ने बरही में आयोजित चुनावी सभा के दौरान कांग्रेस का हाथ पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के हाथों थाम लिया है। बरही शिवलाल गुप्ता एक बार फिर कांग्रेस में शामिल हुए







