देखे:-Video: 2 माह में राममिलन की तीसरी पार्टी, बहुजन, आप के बाद सपा की साइकल से विजराघवगढ़ का राजनीतिक किला फतह करने की चाह, जनता सिखाएगी सबक, बैनर-पोस्टर फाड़ने का सपा प्रत्याशी ने लगाए आरोप, बरही में प्रेसवार्ता कर सपा प्रत्याशी राममिलन विश्वकर्मा बोले- इस बार जनता सिखाएगी सबक

IAS Coaching

कटनी/बरही। बेरोजगारी, शिक्षा, किसानों की वेदना, बिजली की समास्या के मुद्दे को लेकर चुनाव मैदान में उतरा हूँ, क्षेत्रीय प्रत्याशी की मांग पर चुनाव मैदान में उतरा हूँ, क्षेत्र की गंभीर परिस्थितियों को देखकर जनता के सामने हूँ, जनता ने साथ दिया तो रात-दिन एक कर क्षेत्र विकास के लिए काम करूंगा। कटनी के बरही में विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-92 के समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी राममिलन विश्वकर्मा ने आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि जनता का उन्हें अपार समर्थन क्षेत्रीय प्रत्याशी होने के चलते मिल रहा है।

2 माह के अंतराल में सपा के उम्मीदवार राममिलन विश्वकर्मा पहले बसपा, फिर आप से भटकने के बाद अब साइकल में सवार होने के सवाल पर बोले कि बहुजन समाज वादी पार्टी के बैनर तले रोड-शो किया था, आम आदमी पार्टी से भी संपर्क किया था, बात नही बनी तो साइकल लेकर मैदान में उतर आया हूँ, उन्होंने के कहा कि यह राजनीतिक मैदान है, जिसमे एक समाज नही बल्कि सभी समाज की लड़ाई लड़ने के लिए उतरा हूँ और सभी वर्ग का समर्थन भी मिल रहा है। सपा प्रत्याशी ने यह आरोप भी लगाया कि उनके बैनर-पोस्टरों को फाड़ा जा रहा है। भाजपा-काँग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए सपा प्रत्याशी राममिलन ने आरोप लगाया है कि उन्हें मिल रहे समर्थन व स्थानीय प्रत्याशी होने के कारण बौखलाहट है, जिसके कारण बैनर-पोस्टर फाड़े जा रहे है, इस बार जनता सबक सिखाएगी।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में नारायण!…मैहर के पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी का बरही में हुआ अभिनंदन… नारायण बोले:- मैं दिल की बात करता हूँ, मन की बात करना मोदी जी का काम… पूर्व नपा अध्यक्ष स्वर्गीय बाला प्रसाद वर्मा के परिवार ने मनाया जन्म दिन