देखे-Video: विद्युत विभाग बरही की घोर लापरवाही उजागर, मजदूर से बदलवा रहे थे ट्रांसफार्मर, लगा करंट, मजदूर झुलसा, बरही के उबरा गांव का मामला, करंट से झुलसे मजदूर की हालत गम्भीर, बरही से कटनी रेफर

IAS Coaching

कटनी। बरही के उबरा गांव में मज़दूर से ट्रांसफार्मर बदलवाया जा रहा है, अचानक करंट लगा मजदूर खंभे से नीचे आ गिरा। करंट की चपेट में आने से वह बुरी तरह झुलस गया, जिसे बरही अस्पताल में भर्ती किया गया, प्राथमिक उपचार उपरान्त पीड़ित मजदूर को कटनी रेफर कर दिया गया है।

जबरा गांव के प्रत्यक्षदर्शी दिलीप तिवारी ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग के अधिकारी मिलीभगत कर ट्रांसफार्मर चोरी-छिपे बदलवा रहे थे, जबकि कुछ दिन पूर्व ही नया ट्रांसफार्मेर लगाया गया था, अब टावर में लाइन देने के लिए टावर के कर्मचारियों के साथ चोरी-छिपे ट्रांसफार्मर बदला जा रहा था, जिसमे उबरा के रहने वाले मजदूर बदन केवट को खंभे में चढ़ाया गया था, ट्रांसफार्मर बदलते समय अचानक करंट का झटका लगा और वदन केवट झुलसकर नीचे गिरा।
वही इस मामले में टावर लगाने वाले कर्मचारी विकास त्रिपाठी का कहना था कि ट्रांसफार्मर बदलने की जानकारी, जेई को थी, 25 की जगह 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा था, परमीशन ली गई थी, अचानक करंट कैसे आया यह किसी को बता नही।
बहरहाल मजदूर से ट्रांसफार्मर बदलवाने व उसके झुलस जाने के बाद उबरा के ग्रामीण अस्पताल में एकत्रित हो गए और दोषियों के खिलाफ कार्यवाई करने की मांग करने लगे। बहरहाल करंट से झुलसे मजदूर को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए कटनी रेफर किया गया है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में नारायण!…मैहर के पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी का बरही में हुआ अभिनंदन… नारायण बोले:- मैं दिल की बात करता हूँ, मन की बात करना मोदी जी का काम… पूर्व नपा अध्यक्ष स्वर्गीय बाला प्रसाद वर्मा के परिवार ने मनाया जन्म दिन