
जिले मे चार रेत खदानें शुरू
कटनी। आज बुधवार कटनी जिला की से चार रेत खदानें शुरू करने की अनुमति ठेका कंपनी को मिल गई है। बरही की जाजागढ़, बड़वारा की सांघी, विलायतखुर्द व खरहटा की रेत खदान शामिल है।
इस संबंध में जिला खनिज अधिकारी संतोष सिंह द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक मेसर्स धनलक्ष्मी मर्चेन्डाईस प्राईवेट लिमिटेड सिविल लाइन, कालिका नगर बावई रोड, नर्मदापुरम (म.प्र.) के मध्य त्रिपक्षीय अनुबंध निष्पादन किया गया है। इस प्रकार खनिज रेत घाट क्षेत्र ग्राम जाजागढ़, सांधी, खरहटा, विलायतखुर्द खदान से रेत निकासी का काम शुरू हो गया है।
बताया गया कि कटनी जिले के अन्तर्गत खनिज रेत की (49) खदानो का मध्य प्रदेश राज्य खनिज निगम जिला-कटनी को स्वीकृति प्रदान की गई है। जिसका अनुबंध संपादित हो गया है।







