कटनी की बरही पुलिस को अंधी हत्या की गुत्थी सुलझाने मिली सफलता, वारदात के 48 घंटे में आरोपी गिरफ्तार, लाठियों से पीटकर उतारा था मौत के घाट, बरही के करौदीकलां में लहूलुहान मिला था प्रौढ़ लल्लू सिंह का शव, आरोपी की पत्नी को मृतक ने किया था परेशान, धमकाना नागवार गुजरा, धमकाने वाले को उतारा मौत के घाट

IAS Coaching

अंधी हत्या की गुत्थी सुलझाने में बरही पुलिस को मिली सफलता
वारदात के 48 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
लाठियों से पीटकर उतारा था मौत के घाट
बरही के करौदीकलां में लहूलुहान मिला था प्रौढ़ का शव
पत्नी को धमकाना नागवार गुजरा, धमकाने वाले को उतारा मौत के घाट


कटनी। पत्नी को धमकाना इतना नागवार गुजरा की बदला लेने के लिए धमकाने वाले को लाठी से पीटकर मौत की नींद सुला दिया। बरही थाना के करौदीकलां में 29 अक्टूबर की सुबह खून से लथपथ प्रौढ़ लल्लू सिंह का शव पुलिस ने खेत की मेढ़ से बरामद किया था। बरही पुलिस ने इस अंधी हत्या की गुत्थी 48 घंटे के अंदर सुलझाने में सफलता प्राप्त की है। मृतक को लाठी से पीटकर गांव के ही राजेन्द्र गौड़ ने मौत की नींद सुला कर भाग गया था। पूरे घटनाक्रम के बारे में एसडीओपी के पी सिंह विजयराघवगढ़, टीआई अरविंद चौबे ने हत्या की इस वारदात का खुलासा करते हुए बताया कि हत्या का आरोपी राजेन्द्र गौड़ और मृतक लल्लू सिंह में आपसी विवाद था, मृतक झगड़ालू प्रवृत्ति का था, जिसके खिलाफ प्रकरण भी पंजीबद्घ थे। गत 25 अक्टूबर को आरोपी के घर जाकर मृतक लल्लू ने उसकी पत्नी के सिर में लाठी रखकर धमका रहा था। मृतक का यह कृत्य आरोपी को अंदर ही अंदर टीस कर रही थी और उसने मृतक को रास्ते से हटाने का मन बना लिया। 29 अक्टूबर की सुबह मृतक रास्ते मे मिल गया, जिस पर आरोपी ने लाठी से प्रहार कर हत्या कर दी। थाना प्रभारी अरविंद चौबे ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक अविजीत रंजन के निर्देश व एसडीओपी केपी सिंह के मार्गदर्शन में अंधी हत्या की गुत्थी सुलझाने अपने हमराह कर साथ मुखविर की सूचना पर पूरे मामले का खुलासा कर दिया।
हत्या की गुत्थी सुलझाने इन्होंने निभाई अहम भूमिका
अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में उपनिरीक्षक विनोद कांत सिंह, सहायक उपनिरीक्षक दिनेश गौतम, महेश प्रताप सिंह, हवलदार अजय पाठक, आरक्षक अवधेश प्रताप सिंह, सैनिक संतोष सिंह ने अहम भूमिका निभाई

Leave a Comment

[democracy id="1"]

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में नारायण!…मैहर के पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी का बरही में हुआ अभिनंदन… नारायण बोले:- मैं दिल की बात करता हूँ, मन की बात करना मोदी जी का काम… पूर्व नपा अध्यक्ष स्वर्गीय बाला प्रसाद वर्मा के परिवार ने मनाया जन्म दिन