
साइकल पर सवार हुए गड़ौहा के राममिलन विश्वकर्मा, भाजपा छोड़ काँग्रेस का हाथ थामने वाले बहोरीबंद के शंकर महतो भी साइकिल पर हर सवार

विजयराघवगढ़ विधानसभा-92 में समाजवादी पार्टी की टिकट से राममिलन लंड़ेंगे चुनाव, बहोरीबंद से शंकर महतो साइकल में हुए सवार, भाजपा छोड़ काँग्रेस का हाथ थामने के बाद नही मिली टिकट तो पकड़ी साइकिल

पहले बहुजन, फिर आप और अब आखिरी में साइकिल में हुए सवार…..
कटनी। कटनी जिले की सबसे चर्चित विधानसभा विजयराघवगढ़ क्षेत्र क्रमांक-92 है, जहां पर समूचे प्रदेश की नजर टिकी हुई है। कारण साफ है इस सीट से सबसे अमीर विधायक संजय पाठक भाजपा की टिकट मैदान में है। विजयराघवगढ़ का चुनावी किला जीतने के लिए हर कोई गुणा-भाग लगा रहा है। यहां से कांग्रेस ने नीरज सिंह बघेल पर दांव लगाया है, तो वही बरही तहसील के गड़ौहा के रहने वाले राममिलन विश्वकर्मा को चुनाव लड़ने के लिए साइकिल मिल गयी है यानी समाजवादी पार्टी ने राममिलन को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। राममिलन कभी आम आदमी पार्टी तो कभी बहुजन समाजवादी पार्टी का टिकट पाने की कोशिश कर चुके थे, लेकिन इन दोनों ही पार्टियों ने राममिलन को अपना सिंबल नही दिया और अंत मे समाजवादी पार्टी ने राममिलन पर उम्मीद जताते हुए अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। राममिलन विजयराघवगढ़ के चुनावी रण में क्या गुल ख़िलाएंगें यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा…..फिर भी राममिलन के मैदान में उतरने से विजयराघवगढ़ के चुनावी रण में अलग ही रंग चढ़ गया है।
वही बहोरीबंद-94 से शंकर महतो साइकल पर सवार हो गए है। श्री महतो भाजपा से नाता तोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया था, लेकिन काँग्रेस लुर्व विधायक सौरभ सिंह पर विश्वास जताया, जिसके बाद क्षेत्र में स्थानीय प्रत्याशी की मांग को लेकर जंग छिड़ गई और अब पूर्व जनपद अध्यक्ष शंकर महतो को सपा ने अपनी साइकिल पर सवार कर दिया है, जिससे बहोरीबंद का चुनावी मिजाज बदल गया है।







