ढीमरखेड़ा में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में सहभागी बने कलेक्टर, एसपी चलो भाई, चलो बहना, सबसे पहले वोट है डालना, कटनी जिले में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए कलेक्टर अवि प्रसाद निरंतर ग्रामीण अंचलों में भृमण कर ग्रामीणों को जागरूक कर रहे है। ढीमरखेड़ा बिचुआ पहुँचे कलेक्टर, एसपी मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में हुए शामिल

IAS Coaching

एमपी के कटनी जिले में जिला प्रशासन शत-प्रतिशत मतदान कराने के लिए निरंतर मैदान में उतरकर जागरूकता कार्यक्रम सहभागिता निभा रहा है। खासतौर पर कलेक्टर अवि प्रसाद, पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ग्रामीणों से रूबरू हो रहे है, गांव की गलियों में भृमण कर ग्रामीणों का उत्साह बढ़ा रहे है। शुक्रवार को कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, सीईओ जिला पंचायत सहित अन्य आलाअधिकारी जिले के
ढीमरखेड़ा स्थित बिचुआ पहुँचे….

कटनी । ढीमरखेड़ा विकास खण्ड का शासकीय हाई स्कूल बिचुआ शुक्रवार को मतदाता जागरूकता अभियान के भव्य आयोजन का साक्षी बना। जहां कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवि प्रसाद, पुलिस अधीक्षक श्री अभिजीत कुमार रंजन और वनमंडलाधिकारी गौरव शर्मा सहित जिला पंचायत सीईओ श्री शिशिर गेमावत ने उपस्थित होकर ग्रामीणों को शत-प्रतिशत मतदान हेतु प्रेरित किया।

कलेक्टर श्री प्रसाद की मौजूदगी में सभी ग्रामीणो को स्वतंत्र, शांति पूर्ण और निर्भीक होकर, प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना मताधिकार करने की मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई।

यहां शासकीय हाई स्कूल बिचुआ के परिसर में बच्चे, बुजुर्ग, वृद्ध सभी लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी के लिए उमंग से सराबोर और उत्साह से लबरेज ग्रामीणों के साथ कलेक्टर श्री प्रसाद सहित अन्य अधिकारी गांव की गलियों में निकली मतदाता जागरूकता रैली में शामिल हुए। जहां “सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो” के गगनभेदी नारों ने ग्रामीणों में मतदान अवश्य करने का जोश भर दिया। करीब दो किलोमीटर लंबी जागरूकता रैली में बच्चों और बुजुर्गो के उत्साह की कलेक्टर श्री प्रसाद ने सराहना की।

‌कलेक्टर श्री प्रसाद और पुलिस अधीक्षक ने बिचुआ निवासी बुजुर्ग विशाली सिंह और रंगे सिंह से बातचीत कर स्वास्थ्य का हाल-चाल पूछा और कहा – दादा वोटर आईडी कार्ड बना है।इस पर दोनों बुजुर्गो ने बताया कि -हां उनका वोटर आईडी कार्ड बना हुआ है, और वे मतदान भी करेंगे। इस पर कलेक्टर श्री प्रसाद ने मतदान के प्रति दोनों बुजुर्गो के जज्बे की सराहना की।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में नारायण!…मैहर के पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी का बरही में हुआ अभिनंदन… नारायण बोले:- मैं दिल की बात करता हूँ, मन की बात करना मोदी जी का काम… पूर्व नपा अध्यक्ष स्वर्गीय बाला प्रसाद वर्मा के परिवार ने मनाया जन्म दिन