विजयराघवगढ़ के काँग्रेस कैंडिडेट नीरज सिंह बघेल बोले- अब न्याय योजना पर काम करेंगे, भयमुक्त वातावरण दूर करेंगे। भाजपा प्रत्याशी विधायक संजय पाठक ने कहा- क्षेत्र के हर खेत में पहुचेगा पानी, लगेगा ट्रांसफार्मर, जिससे उन्नतिशील बने किसान। नामांकन दाखिल करने कलेक्ट्रेट पहुँचे थे भाजपा-काँग्रेस प्रत्याशी।

IAS Coaching

विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-92 के भाजपा प्रत्याशी विधायक संजय पाठक ने शुभ मुहूर्त का हवाला देते हुए आज तीसरे सेट का नामांकन अपनी पत्नी डॉ निधि पाठक, बेटे यश पाठक, भाजपा के जिला महामंत्री सतीश तिवारी, आदिवासी नेता कोदू लाल के साथ दाखिल करने के उपरांत मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि 30 अक्टूबर को मुख्यरूप से नामांकन दाखिल किया जाएगा, क्षेत्र के किसानों की उन्नति के लिए हर खेत में पानी पहुचाने का लक्ष्य लेकर आगे कार्य करने की बात कही। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र की 75 फीसदी जनता के आदेश, जनादेश मिलने के उपरांत ही चुनाव मैदान में हूँ।

विजयराघवगढ़ में न्याय योजना पर काम करेंगें नीरज…
इधर काँग्रेस प्रत्याशी इंजीनियर नीरज सिंह बघेल भी आज रैली निकालकर नामांकन दाखिल करने पहुँचे हुए थे, उन्होंने क्षेत्र में भयमुक्त वातावरण निर्मित करने का संकल्प लेकर जनतंत्र, मजबूत लोकतंत्र की स्थापना कराने पर बल देते हुए जनता से भयमुक्त होकर मताधिकार का उपयोग करने आग्रह किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समास्या को दूर करने के लिए काम करेंगे, जनता यदि उन्हें चुनती है तो जनहित के कार्यो व क्षेत्र विकास पर ध्यान केंद्रित रहेगा, विजयराघवगढ़ में अब न्याय योजना पर काम करेंगे, जनता के साथ अब तक जो अन्याय होता आ रहा था, वह अब नही होने दिया जाएगा। इस कैमोर के सुरेंद्र तिवारी गुड्डू सहित काँग्रेस के समर्थक मौजूद रहे।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में नारायण!…मैहर के पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी का बरही में हुआ अभिनंदन… नारायण बोले:- मैं दिल की बात करता हूँ, मन की बात करना मोदी जी का काम… पूर्व नपा अध्यक्ष स्वर्गीय बाला प्रसाद वर्मा के परिवार ने मनाया जन्म दिन