एमपी में जेल से ही चुनाव लड़ेंगे गोंगपा प्रत्याशी काकोड़िया, उमरिया के मानपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतरेंगे, केबिनेट मंत्री मीना सिंह के खिलाफ होगी चुनावी जंग

IAS Coaching

जेल से ही चुनाव लड़ेंगे गोंगपा प्रत्याशी काकोड़िया
मानपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतरेंगे

एमपी का विधानसभा चुनाव इस बार बेहद रोचक होने वाला है। खासतौर पर उमरिया जिले की आरक्षित मानपुर विधानसभा की सीट और भी रोचक होगी…यहां से प्रदेश की मंत्री सुश्री मीना सिंह विधायक है, जिनके खिलाफ जेल से ही गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रवक्ता राधेश्याम काकड़िया चुनाव मैदान में उतर रहे है। अभी तक जेल से चुनाव लड़ने की खबरे उत्तर प्रदेश और बिहार से मिलती थी, इसबार एमपी भी सुर्खियों में रहेगा। मानपुर विधानसभा का चुनावी रण त्रिकोणीय दिखाई दे रहा है जहां पर भाजपा से वर्तमान विधायक और प्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री सुश्री मीना सिंह चुनावी समर में है वहीं कांग्रेस ने तिलक राज सिंह को मैदान में उतारा है, वही अब यहां से गोंगपा प्रत्याशी के रूप में पार्टी प्रवक्ता जो की बीते 26 सितंबर को प्रदर्शन के दौरान हुए बलवे को लेकर अभी जेल की सलाखों के पीछे हैं, वे जेल से ही विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे।

मानपुर क्षेत्र के आदिवासियों के बीच सक्रिय रहे गोंगपा नेता काकोड़िया सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ मौजूदा सरकार के भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ जंगी प्रदर्शन कर रहे थे, इसी प्रदर्शन के दौरान उनके समर्थकों के द्वारा पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला कर दिया गया था, जिस घटना में कई पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए थे, जिसके चलते काकोड़िया समेत कई लोगों पर अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के द्वारा अब उन्हें मानपुर विधानसभा से अपने अधिकृत प्रत्याशी के तौर पर चुनावी मैदान में उतारे जाने से यहां का चुनावी समर काफी दिलचस्प होने वाला है,जहां एक तरफ तो एमपी सरकार की कैबिनेट मंत्री बीजेपी उम्मीदवार हैं वहीं क्षेत्र के विकास के अहम मुद्दों को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में तिलकराज सिंह ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है अब राधेश्याम काकोड़िया के इस चुनावी मैदान में उतरने के साथ ही यहां का राजनीतिक परिदृश्य ही बदला-बदला नजर आ रहा है। मानपुर का मतदाता इस बार किसका राज तिलक करेगी यह तो मतदान के परिणाम के बाद ही तय होगा, लेकिन गोंगपा प्रत्याशी का मैदान से यहां का चुनावी रण दिलचस्प हो चुका है। भाजपा-कांग्रेस के उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

प्रदेश मेरिट में बरही की सरस्वती स्कूल और किड्स वे ने लहराया परचम *कक्षा 10वी की प्रदेश मेरिट में बरही का बढ़ा मान…. किड्स वे एकेडमी के छात्र आदित्य तिवारी सातवे…. सरस्वती स्कूल बरही के छात्र सौरभ मार्को प्रदेश मैरिट में आठवें स्थान पर*

प्रदेश मेरिट में बरही की सरस्वती स्कूल और किड्स वे ने लहराया परचम *कक्षा 10वी की प्रदेश मेरिट में बरही का बढ़ा मान…. किड्स वे एकेडमी के छात्र आदित्य तिवारी सातवे…. सरस्वती स्कूल बरही के छात्र सौरभ मार्को प्रदेश मैरिट में आठवें स्थान पर*