विजयराघवगढ़ के चुनावी रण में काँग्रेस के नीरज की एंट्री, काफिले के साथ पहुँचे विजयराघवगढ़, देवी-देवालयों में पूजा-पाठ कर मांगा जीत का आशीर्वाद, सिंगौड़ी, बरही के बाद खितौली पहुँचा काफिला

IAS Coaching

विजयराघवगढ़ के चुनावी रण में कांग्रेस की टिकट मिलने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी इंजीनियर नीरज सिंह बघेल विजयराघवगढ़ के रण में अपने समर्थकों के साथ क्षेत्र में शनिवार को पहुँचे। ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी के साथ विजयराघवगढ़ पहुँचे कांग्रेस के नीरज ने देवी-देवालयों में पहुँचकर जीत के लिए पूजा-अर्चना की। विजयराघवगढ़ से सिंगौड़ी, फिर बरही में पहुँचकर अपने काफिले के साथ विजयनाथधाम पहुँच कर भोले नाथ की पूजा-अर्चना करते हुए जीत का आशीर्वाद मांगा। भाजपा से कांग्रेस में आए पूर्व विधायक ध्रुप प्रताप सिंह, भाजपा से कांग्रेस में आई व काँग्रेस की पूर्व प्रत्याशी रही पद्मा शुक्ला, संदीप उर्फ पप्पू बाजपेयी अपनी कांग्रेस की टिकट के लिए दावेदारी ठोक रहे थे, लेकिन काँग्रेस ने विजयराघवगढ़ में एक दशक से सक्रियता से काम कर रहे नीरज सिंह बघेल को उम्मीद के साथ उम्मीदवार बना दिया है। अब देखना यह दिलचस्प होगा कि विजयराघवगढ़ का मतदाता किसका राजतिलक करेगी।

कटनी जिले की चार विधानसभा में विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 92 पर न सिर्फ कटनी जिला बल्कि समूचे प्रदेश की नजर बनी रहती है, यहां से प्रदेश के सबसे अमीर, सबसे रईस विधायक व पूर्व मंत्री संजय सत्येंद्र पाठक वर्ष 2008 से विजय पटाखा लहरा रहे है, अब इस बार के चुनावी रण में कांग्रेस ने नीरज पर भरोषा जताते हुए भाजपा के कद्दावर नेता संजय सत्येंद्र पाठक के खिलाफ उतार दिया है।। ….

वर्ष 2008 के बाद से विजयराघवगढ़ के राजनीतिक किले में न भाजपा और न ही कांग्रेस बल्कि संजय पाठक का राजतिलक होता आ रहा है। पूर्व में संजय पाठक कांग्रेस की टिकट से चुनाव जीते थे…बाद में भाजपा की टिकट पर न सिर्फ विधायक बने, बल्कि भाजपा ने उन्हें राज्यमंत्री भी बनाया था….

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिसको भी राजनीति करना है, सबका स्वागत है…लेकिन बेईमानों की मेरे पास कोई जगह नही:-MLA संजय पाठक…कटनी के बरही में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित रैन बसेरा उद्घाटन में विधायक की 2 टूक… संबल योजना में 80 हजार रुपए कमीशन हड़पने का पहुँची थी शिकायत

जिसको भी राजनीति करना है, सबका स्वागत है…लेकिन बेईमानों की मेरे पास कोई जगह नही:-MLA संजय पाठक…कटनी के बरही में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित रैन बसेरा उद्घाटन में विधायक की 2 टूक… संबल योजना में 80 हजार रुपए कमीशन हड़पने का पहुँची थी शिकायत