*हम किसी से कम नही* बरही थाना के टीआई ने भी पकड़े 2 हाइवा, *पहले तहसीलदार, फिर मजिस्ट्रेट, तो अब टीआई ने भी पकड़ा हाइवा वाहन* *मजिस्ट्रेट के निर्देश पर 5, टीआई ने पकड़े 2 हाइवा वाहन, 7+3 पर गिरी कार्यवाई की गाज* *बरही का थाना प्रांगण बना ट्रांसपोर्ट सेंटर*

IAS Coaching

*हम किसी से कम नही*

*पहले तहसीलदार, फिर मजिस्ट्रेट, तो अब टीआई ने भी पकड़ा हाइवा वाहन*

*मजिस्ट्रेट के निर्देश पर 5, टीआई ने पकड़े 2 हाइवा वाहन, 7+3 पर गिरी कार्यवाई की गाज*

*बरही का थाना प्रांगण बना ट्रांसपोर्ट सेंटर*

कटनी जिले का थाना बरही का प्रांगण ट्रांसपोर्ट सेंटर के रूप में तब्दील हो चुका है। पहले तहसीलदार ने 3 ट्रेक्टर पकड़े, शुक्रवार को मजिस्ट्रेट के निर्देश पर 5 हाइवा वाहन जब्त हुए अब शनिवार को हम किसी से कम नही के तर्ज पर बरही थाना के टीआई अरविंद चौबे ने गिट्टी से ओव्हरलोड 2 हाइवा वाहनों पर कार्यवाई की गाज गिरा दी। पकड़े गए सभी 7 हाइवा वाहन, 3 ट्रेक्टर थाना प्रांगण की शोभा यूँ बढ़ा रहे है, जैसे यह प्रांगण पब्लिक ट्रांसपोर्ट सेंटर हो।

गौरतलब है कि पिछले एक बरस से बरही थानाक्षेत्र में बेख़ौफ़ खनिज का अवैध परिवहन कर रहे भारी वाहनों पर न्यायधीश के निर्देश पर ही कार्यवाई हो रही थी और 1 दिन पहले भी यही हुआ था। शनिवार को बरही के टीआई ने भी ओव्हरलोड 2 हाइवा पकड़ कर थाना में खड़ा करा दिया। पकड़े गए दोनों हाइवा वाहन केशव प्रसाद अवस्थी के बताए जा रहे है। वाहनों में भी राधारानी/केपी अवस्थी लिखा है। बहरहाल साहब की कार्यवाई पर ताली तो बजानी ही पड़ेगी, भले ही इस कार्यवाई के मायने महीने से लगाया जा रहा हो.. फिर पुलिस ने पहली बार खुद कार्यवाई की है तो कहना पड़ेगा बहुत बढ़िया कोई किसी से कम नही।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में नारायण!…मैहर के पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी का बरही में हुआ अभिनंदन… नारायण बोले:- मैं दिल की बात करता हूँ, मन की बात करना मोदी जी का काम… पूर्व नपा अध्यक्ष स्वर्गीय बाला प्रसाद वर्मा के परिवार ने मनाया जन्म दिन