कटनी में इस नंबर पर दर्ज कराएं चुनाव संबंधी शिकायते, सिंगल विंडो सिस्टम उम्मीदवार और राजनैतिक दल प्राप्त कर सकेंगे अनुमति, डिप्टी कलेक्टर की निगरानी में होगा कार्य, निष्पक्ष व पारदर्शी निर्वाचन कराने कटनी का प्रशासन हुआ सक्रिय

IAS Coaching

कटनी।जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी निर्वाचन प्रक्रिया संपादित कराने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवि प्रसाद ने जिले में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा निर्वाचन की आदर्श आचार संहिता लागू करने के साथ ही जिला स्तरीय चुनाव कंट्रोल रूम प्रारंभ करा दिया था। कलेक्टर ने इसका नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर श्री प्रमोद चतुर्वेदी को नियुक्त किया है।

जिला स्तरीय निर्वाचन कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 07622-222188 और 07622- 220070 है। निर्वाचन संबंधी शिकायत या समस्या की जानकारी कंट्रोल रूम को दी जा सकती है।

कलेक्टर श्री प्रसाद के निर्देश पर यह कंट्रोल रूम 24 घंटे चालू है। इसके लिए यहां तीन पालियों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। यहां की संचालन व्यवस्था की निगरानी करने स्वयं कलेक्टर श्री प्रसाद औचक निरीक्षण कर चुके हैं। बताते चलें कि अपर कलेक्टर ने भी यहां का आकस्मिक निरीक्षण किया था ।

कलेक्टर श्री प्रसाद ने कंट्रोल रूम की ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों को यहां आने वाले फोन काल को गंभीरता से सुन कर शालीनता और विनम्रता से जवाब देने के निर्देश दिये है।

जिला स्तरीय चुनाव कंट्रोल रूम के अलावा जन सामान्य और आम नागरिक टोल फ्री नंबर 1950 पर भी शिकायत या समस्या दर्ज करा सकते हैं।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवि प्रसाद ने पूरी निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता बरतने अधिकारियों को सख्त हिदायत दिया है। उन्होंने आम नागरिको से आग्रह किया है कि वे आदर्श आचरण संहिता और निर्वाचन सबंधी शिकायत सी- विजिल एप पर भी दर्ज कर सकते हैं। आम नागरिकों की सुविधा के लिये आयोग द्वारा तैयार किये गये सी -विजिल एप को मोबाइल पर डाउन लोड किया जा सकता है । एप के माध्यम से कोई भी नागरिक आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले की शिकायत फोटो एवं वीडियो सहित स्थल से ही कर सकेगा । एप पर शिकायत मिलते ही जिला निर्वाचन कार्यालय में बना संपर्क केन्द्र तुरंत इसकी जानकारी संबंधित क्षेत्र के फ्लाइंग स्क्वाड को देगा । फ्लाइंग स्क्वाड फोटो अथवा वीडियो की लोकेशन के आधार पर स्थल पर सौ मिनट के भीतर पहुंचेगा और तुरंत कार्रवाई कर अपनी रिपोर्ट एप के माध्यम से ही जिला निर्वाचन कार्यालय को देगा ।
कलेक्टर श्री प्रसाद ने राजनैतिक दलों एवं उम्मीदवारों की सुविधा के लिए विभिन्न अनुमतियों संबंधी ऑनलाईन आवेदन करने हेतु बनाये गये *सुविधा एप* के बारे में भी राजनैतिक दलों की स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में पहले ही जानकारी प्रदान कर दी है। कलेक्टर श्री प्रसाद ने बताया कि चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार और राजनैतिक दल अनुमतियां प्राप्त करने सिंगल विंडो सिस्टम का भी उपयोग कर सकते हैं।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में नारायण!…मैहर के पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी का बरही में हुआ अभिनंदन… नारायण बोले:- मैं दिल की बात करता हूँ, मन की बात करना मोदी जी का काम… पूर्व नपा अध्यक्ष स्वर्गीय बाला प्रसाद वर्मा के परिवार ने मनाया जन्म दिन