कांग्रेस की सरकार आने का दादा कर रहे इंतजार! पत्रकारवार्ता कर भाजपा से कांग्रेस में आए पूर्व विधायक ध्रुप प्रताप सिंह ने सत्तापक्ष पर मढ़े आरोप, बोले-विजयराघवगढ़ विधानसभा में नही मिलता पीड़ितों को न्याय, जमकर हो रहा अवैध उत्खनन, भूमाफिया भी हावी

IAS Coaching

पूर्व विधायक ध्रुव प्रताप सिंह की पत्रकार वार्ता

विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र में अवैध उत्खनन बढ़े, अमेहटा प्लांट के संचालकों ने भी किया स्थानीय लोगों का शोषण, नौकरी देने का वादा भी नहीं किया पूरा, पूर्व विधायक ध्रुव प्रताप सिंह ने जड़े गंभीर आरोप

कटनी। पूर्व विधायक ध्रुव प्रताप सिंह ने आज पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा की विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र जिले का एक ऐसा क्षेत्र है, जहां पर अवैध उत्खनन खुलेआम हो रहा है, और प्रशासन ने आंखें मूंद रखी हैं। खनिज विभाग को इस क्षेत्र में होने वाले अवैध उत्खनन दिखाई तक नहीं देते। कुछ ऐसा ही हाल विजयराघवगढ़ की पुलिस का भी है। यह सब कुछ सत्ता पक्ष के दबाव में हो रहा है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि यदि कांग्रेस की सरकार आई तो फिर ऐसे लोगों को बक्सा नहीं जाएगा।
कमलनाथ जी को लिखित में दी जानकारी
कुछ समय पूर्व भारतीय जनता पार्टी को अलविदा कर कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व विधायक ध्रुव प्रताप सिंह ने कहा कि विजय राघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र में होने वाले रेट किया अवैध उत्खनन सहित अन्य खनिज संपदा के अवैध उत्खनन की जानकारी मैंने लिखित तौर पर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी को दी है। जिस तरह सत्ता पक्ष के दबाव में यहां पर गरीबों की आवाज को दबाया जा रहा है वह भी जानकारी शीर्ष नेतृत्व में है। यदि कांग्रेस की सरकार बनी तो फिर विजयराघौगढ़ के साथ छलावा करने वाले लोगों को बक्सा नहीं जाएगा।
अमेहटा प्लांट में नहीं मिला रोजगार
उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के आमेटा में प्लांट की शुरुआत करते समय प्लांट प्रबंधन द्वारा स्थानीय लोगों को 60% रोजगार देने का वादा किया गया था। स्थानीय लोगों की जमीन हड़पने के लिए प्लांट प्रबंधन ने क्षेत्र के लोगों से रोजगार के झूठे वादे किए। 60% रोजगार देने का वादा किया था। वर्तमान में मात्र 20% स्थानीय लोग ही प्लांट में काम कर रहे हैं।
बरही बना भूमाफिया का केंद्र
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में बरही में सर्वाधिक भूमि घोटाले के मामले हुए हैं। अवैध कालोनियां एवं भूमि संबंधी अपराध करने में भाजपा के स्थानीय नेताओं का ही हाथ है। समय आने पर ऐसे सभी अवैध कार्यों में लिप्त लोगों के नाम और उनके घोटाले की लिस्ट उजागर की जाएगी। पत्रकार वार्ता में पूर्व विधायक श्री सिंह के साथ विजयराघवगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष रविंद्र सिंह उर्फ छोटू, जिला कांग्रेस संगठन मंत्री गोलू सिंह निगहरा, पूर्व वीडीसी हरिशंकर गर्ग, राजा मुन्ना, ग्राम पंचायत चपना सरपंच केपी सिंह, राजेंद्र सिंह बघेल सहित अन्य कांग्रेस नेता मौजूद रहे।l

Leave a Comment

[democracy id="1"]

प्रदेश मेरिट में बरही की सरस्वती स्कूल और किड्स वे ने लहराया परचम *कक्षा 10वी की प्रदेश मेरिट में बरही का बढ़ा मान…. किड्स वे एकेडमी के छात्र आदित्य तिवारी सातवे…. सरस्वती स्कूल बरही के छात्र सौरभ मार्को प्रदेश मैरिट में आठवें स्थान पर*

प्रदेश मेरिट में बरही की सरस्वती स्कूल और किड्स वे ने लहराया परचम *कक्षा 10वी की प्रदेश मेरिट में बरही का बढ़ा मान…. किड्स वे एकेडमी के छात्र आदित्य तिवारी सातवे…. सरस्वती स्कूल बरही के छात्र सौरभ मार्को प्रदेश मैरिट में आठवें स्थान पर*