एमपी के सबसे अमीर MLA ने पूछा..दोबारा विधायक बनूगा की नही…

IAS Coaching

एमपी के सबसे अमीर विधायक ने पूछा… दोबारा विधायक बनूगा की नही…
चुनाव का वक्त आने वाला है, आचार संहिता किसी भी दिन लग सकती है, इसके पूर्व एमपी लोकार्पण.भूमिपूजन का कार्यक्रम पूरे शबाब में है..जनता से एमएलए भी सवाल कर रहे है कि दोबारा विधायक बनूगा की नही…ऐसा ही सवाल उपस्थित हजारों विद्यार्थियों से एमपी के सबसे अमीर विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने बरही में आयोजित समारोह के दौरान किए… विद्यार्थियों ने भी हाथ उठाकर कहा..क्यो नही…


एमपी के कटनी जिले के विजयराघवगढ़ विधानसभा के विधायक व पूर्व राज्यमंत्री संजय सत्येंद्र पाठक ने बरही में आयोजित कार्यक्रम में सौगातों की झड़ी लगाते हुए उपस्थित जनमानस को संबोधित करते हुए कहा कि यह सुनहरे भविष्य की सौगात है, आने वाले कल बच्चों का है, क्षेत्र के बच्चे कलेक्टर, एसपी बने इसके लिए क्षेत्र में ही टॉप क्लास की कोचिंग संचालित कराऊंगा, हर खेत मे बिजली, पाइप लाइन से पानी पहुँचाने का संकल्प आगामी 5 साल में पूरा करने का लिया। संजय पाठक फ्रेंड्स ग्रुप द्वारा आयोजित गरिमामयी समारोह में पूरे विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र से हजारों मेघावी विधार्थियों को सम्मानित किया गया।
बरही के स्कूल मैदान में आयोजित मेघावी विद्यार्थी प्रतिभा सम्मान समारोह, युवा महोत्सव एवं स्वरोजगार मेला के दौरान करोड़ो रूपये के विकास कार्यो का लोकार्पण, भूमिपूजन किया गया, जिसमे 3 करोड़ 53 लाख से बरही कॉलेज अतिरिक्त कक्ष निर्माण, 12 करोड़ की लागत से अस्पताल भवन निर्माण, 2 करोड़ की लागत से आडिटोरियम निर्माण का भूमि पूजन सहित 1 करोड़ 33 लाख से बने इंडोर स्टेडियम बैटमिंटन कोट का लोकार्पण किया गया। इसी तरह समूचे विधानसभा क्षेत्र में स्वीकृत 50 से अधिक स्कूलों में बाउंड्रीवाल, छात्रावास भवन निर्माण, सड़क, नाली निर्माण कार्य का भी लोकार्पण किया गया। इस दौरान पीयूष अग्रवाल अध्यक्ष नपा बरही, लालजी मिश्रा पूर्व जनपद अध्यक्ष, सतीश तिवारी पूर्व नपा अध्यक्ष, राकेश द्विवेदी अध्यक्ष जनभागीदारी समिति बरही कालेज, सुधा कोल, सुधा जायसवाल, केशव यादव, शिवगोपाल चतुर्वेदी, आयोजन समिति के संयोजक यश पाठक आदि मंचासीन रहे। कार्यक्रम का संचालन एसपीएफजी जिला अध्यक्ष अनुराग त्रिसोलिया ने किया।

जिसको आपत्ति हो रही आए-संजय पाठक
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक संजय पाठक ने कहा कि दो करोड़ की लागत से बरमानी से बिरुहली की सड़क निर्माण को लेकर कुछ लोगों को आपत्ति है, उन्होंने कहा कि जब समूचे विधानसभा में सड़क-नाली का जाल बिछ गया, तब अपने गांव में सड़क का निर्माण करा रहा हूँ, अब जिसे आपत्ति हो रही आए…सुनहरे भविष्य के लिए हर गांव में सड़क, स्कूल, स्टेडियम बनाऊंगा, केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाऊंगा, क्षेत्र विकास के लिए सब काम करूंगा…जिसे आपत्ति हो रही आए…

दोबारा विधायक बनूगा की नही….
विधायक संजय पाठक ने कहा कि 5 अक्टूबर के बाद किसी भी दिन आचार संहिता लागू हो जाएगी…चुनाव का दौर आएगा तो तरह-तरह के आरोप लगेंगे…गंदगी की पराकाष्ठा पार होगी…ऐसे लोगों से सावधान रहना और पूछना कोरोना काल विपत्ति के समय कहा छिपे थे…चलते…चलते विधायक सवाल किया..दोबारा विधायक बनूगा की नही।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

प्रदेश मेरिट में बरही की सरस्वती स्कूल और किड्स वे ने लहराया परचम *कक्षा 10वी की प्रदेश मेरिट में बरही का बढ़ा मान…. किड्स वे एकेडमी के छात्र आदित्य तिवारी सातवे…. सरस्वती स्कूल बरही के छात्र सौरभ मार्को प्रदेश मैरिट में आठवें स्थान पर*

प्रदेश मेरिट में बरही की सरस्वती स्कूल और किड्स वे ने लहराया परचम *कक्षा 10वी की प्रदेश मेरिट में बरही का बढ़ा मान…. किड्स वे एकेडमी के छात्र आदित्य तिवारी सातवे…. सरस्वती स्कूल बरही के छात्र सौरभ मार्को प्रदेश मैरिट में आठवें स्थान पर*