कटनी की रेखा 10वी में प्रदेश में दूसरे स्थान पर…कलेक्टर ने पुष्पगुच्छ भेंटकर बढाया मान

IAS Coaching

रेखा की उड़ान, कलेक्टर ने बढाया उत्साह
कटनी। हाई स्कूल की परीक्षा में कटनी की छात्रा रेखा रेवारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माधवनगर ने प्रदेश की मेरिट सूची में दूसरा स्थान हासिल कर कटनी को किया गौरवान्वित किया। कलेक्टर अवि प्रसाद ने प्रदेश की प्रावीण्य सूची में शामिल दसवीं कक्षा की छात्रा रेखा रेवारी को मिठाई खिलाकर, पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और उनके माता-पिता को भी मिठाई खिलाया और पुष्पहार से स्वागत किया।
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड भोपाल द्वारा आज बुधवार को घोषित किए गए हाईस्कूल और हायर सेकेण्डरी स्कूल परीक्षा के परिणामों में कटनी जिले ने पिछले साल की तुलना में उम्दा प्रदर्शन करते हुए बड़ी छलांग लगाया है।

39वे से 10वां स्थान
दसवीं की पिछले साल के परीक्षा परिणाम में कटनी जिला जहां पूरे प्रदेश में 39 वें स्थान पर रहा , वहीं आज़ घोषित परिणाम में कटनी जिले की प्रदेश की रैंकिंग में जबरदस्त सुधार हुआ है और कटनी जिला ऊंची छलांग लगाते हुए प्रदेश में 8 वें स्थान पर पहुंच गया है।

बारहवीं के परीक्षा परिणाम के मामले में पिछले साल कटनी जिला प्रदेश में 50 वें पायदान पर था। जिसमें गजब का सुधार देखने को मिला और इस साल के बारहवीं के परिणाम के मामले में कटनी जिला प्रदेश में 9 वें स्थान पर पहुंच गया है। शिक्षा में कटनी की उड़ान से समूचा प्रशासनिक अमला जश्न मना रहा है। कलेक्टर अवि प्रसाद के द्वारा किए गए सकारात्म प्रयास का नतीजा आज रिजल्ट के रूप में उभरकर सामने आया है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]