बकरे का बलि देने जा रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पुल से नीचे गिरी सवार चार लोगों की हुई,जबलपुर के चरगवा के पास हुआ भीषण हादसा,देखें वीडियो

IAS Coaching

बकरे का बलि देने जा रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पुल से नीचे गिरी सवार चार लोगों की हुई

जबलपुर के चरगवां के पास हुआ हादसा

मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक बडी घटना निकलकर सामने आ रही है बताया जा रहा है कि बकरे का बलि देने जा रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो फूल से नीचे गिर गई इस दौरान चार लोगों की मौत हो गई है। घटना जबलपुर के चरगवां के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो हादसे का शिकार हो गई। चरगवां मुख्य मार्ग के सोमती नहर के पुल से स्कॉर्पियो के नीचे गिरने से उसमें सवार चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। स्कॉर्पियो पुल से नीचे गिरने की खबर से इलाके में अफरा तफरी मच गई। स्कार्पियो सवार लोगों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग भी बड़ी तादाद में पहुंचे और उन्होंने गाड़ी में फंसे लोगों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला हादसा इतना भीषण था कि उसमें सवार लोग बुरी तरह कार मे फंसे रहे जिन्हें निकालने के लिए स्थानीय ग्रामीण और पुलिस को कडी मशक्कत करनी पड़ी। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो में सवार 6 लोग गोटेगांव से जबलपुर की ओर जा रहे थे तभी उनकी कार चरगवां के सोमती नहर के पुल से नीचे गिर गई। फिलहाल पुलिस मृतकों और घायलों की शिनाख्त की कोशिश कर रही है। थाना प्रभारी अभिषेक प्यासी के मुताबिक स्कॉर्पियो सवार करीब आधा दर्जन लोगों के साथ एक बकरा भी था। अनुमान है कि कर सवार बकरे का जा रहे थे रास्ते में दुर्घटना का शिकार हो गए इतना भीषण हादसा होने के बावजूद भी कार में मौजूद बकरे को कुछ नहीं हुआ,बरहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

खबर एमपी 24 संवाददाता संदीप स्वर्णकार की रिपोर्ट

Leave a Comment

[democracy id="1"]