
शिवपुरी में बड़ी कार्यवाई, निजी अस्पताल की मान्यता रद्द
घायल मरीज के परिजनों से मारपीट का वीडियो हुआ था वायरल
शिवपुरी। एमपी के शिवपुरी से बड़ी खबर है, एक निजी अस्पताल की मान्यता रद्द कर दी गई है, जिससे अब उस अस्पताल में मरीजों का उपचार नही होगा। यह कार्यवाई मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला शिवपुरी द्वारा मान्यता की गई है। दरअसल गत् दिवस एक रोगी के साथ मारपीट का विडियो वायरल होने की घटना सामने आई थी। यहां बडौदी के पास मोटर साईकल दुघर्टना में घायल हुए अशोक खटीक निवासी कालीमाता मंदिर के पास सईसपुरा शिवपुरी को उनके परिजनों ने देर शाम 7 बजे एमएम हॉस्पीटल में उपचार के लिए भर्ती कराया था, जहां उपचार के रूपए जमा करने को लेकर अस्पताल प्रबंधन एवं घायल के परिजनो ंके बीच कहा-सुनी हो गई था, मारपीट की नोबत आ गई थी। घायल अशोक खटीक को उपचार न मिलने से उसकी सांस थम गई थी। घटना का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस विडियो को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय ऋषीश्वर द्वारा संझान में लेते हुए एमएम हॉस्पीटल की मान्यता रद्द कर दी।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय ऋषीश्वर द्वारा प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया गया की वायरल विडियो की जांच समिति से कराई गई । जांच समिति की अनुशंसा के आधार पर एमएम हॉस्पीटल पोहरी रोड का पजीयन क्रमांक एनएच/3103/ अक्टू 2024 को तत्काल प्रभाव से पत्र क्रमांक/सामान्य/2025/3559 दिनांक 12 मार्च 2025 द्वारा निरस्त किया गया है। विस्तृत जांच हेतु समिति का गठन कर दिया गया है।







