
महोबा से खजुराहो जा रही बस मे दिनदहाड़े कट्टे की नोक पर हुई लूट,राजनगर पुलिस जांच मे जुटी
✍️Khabarmp24.com (म प्र) छतरपुर थाना क्षेत्र के राजनगर थाना अंतर्गत महोबा से खजुराहो होकर सतना जाने वाली बस कूटने बांध के पास पथरया तिगेला में आज सुबह 7:30 बजे कट्टे की नोक पर बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया। बस नंबर एमपी 16 पी 0451 में जानकारी के मुताबिक दो अज्ञात बदमाशों के द्वारा हथियार से लैस होकर बस में चढ़े और जबरन लूट की घटना को अंजाम दिया जिसमें बस में सवार महिलाओं के मंगलसूत्र सहित बस में बैठी सवारियों से जबरन नगदी लेकर मौके से फरार हो गए। ऊक्त एह मामला थाना राजनगर क्षेत्र अंतर्गत घटित हुआ है। घटना के उपरांत बस सहित सवारियां राजनगर थाने पहुंचे जहां पर पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच प्रारंभ कर दी है। जानकारी के मुताबिक बदमाश एक मोटरसाइकिल से आए थे जो सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में ले लिया है और बदमाशों की तलाश कर रही है।







