आपसी द्वंद में एक बाघ की फिर हुई मौत,बांधवगढ नेशनल पार्क की घटना
(म प्र)
उमरिया जिले के बांधवगढ टाइगर रिज़र्व अंतर्गत धमोखर वन परिक्षेत्र के ग्राम बरबसपुर से करीब एक किमी दूर फिर एक बार मृत नर बाघ मिलने से हड़कंप मच गया है। बताया गया है कि मृत नल बाघ करीब 12 से 15 माह का है। सूत्रों की माने तो जिन परिस्थितियों में मृत नर बाघ शावक देखा गया है। उससे यह प्रतीत हो रहा है कि करीब 36 घण्टे के अधिक समय पहले नर बाघ शावक की मृत्यु हुई है। इसके अलावा घटना स्थल से सटे क्षेत्र में मृत शावक के घसीटने के निशान बने है। जिससे पार्क अधिकारियों का मानना है कि किसी दूसरे क्षेत्रीय युवा बाघ के बीच आपसी द्वंद हुआ है,जिससे शावक की मौत हुई है। बताया जाता है कि इस मामले की खबर मंगलवार को तब लगी जब पार्क टीम घटना स्थल के करीब गश्ती के दौरान पहुंची थी,बाद में मामले की जानकारी पार्क अधिकारियों को दी गई। सूत्रों की माने तो मृत नर बाघ शावक के गले की हड्डी टूटी हुई थी,साथ ही गले के करीब दांत के गहरे निशान थे,जिससे साफ है कि नर बाघ शावक की मौत आपसी द्वंद की वजह से गई है। देर शाम ज़रूरी कार्यवाई कर पार्क अधिकारियों,चिकित्सक दल के समक्ष बिसरा आदि एकत्रित कर पीएम आदि की कार्यवाई की गई है तदुपरांत अंतिम संस्कार किया गया है।