
बाघ शावक को जंगल मे अकेले छोड़कर गई बाघिन
21 दिन खोजने के बाद नही लगा सुराग
बाघ शावक को वन विभाग की टीम ने मुकुंदपुर सफारी में सुरक्षित छोड़ा
कटनी जिले के बरही वन परिक्षेत्र क्षेत्र में 12 दिसंबर को एक बाघिन ने अपने नन्हें बच्चे बाघ शावक को जंगल में छोड़कर चली गई । बाघ शावक मां से बिछड़ कर बिलख रहा था ग्रामीणों की नजर उसे पर पड़ी और मामले की जानकारी वन विभाग को दी गई। मामले की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और बाघ शावक बच्चें को मां से मिलाने के लिए 21 दिन तक जंगल मे 
खोजबीन किया लेकिन बाघिन का कोई सुराग नहीं लगा इसके बाद नन्हे बाघ शावक को मुकुंदपुर सफारी में सुरक्षित छोड़ दिया गया है।







