बरही में नेत्र ज्योति पाने 850 मरीजों का हुआ रजिस्ट्रेशन…350 नेत्र रोगियों का होगा सफल आपरेशन…पूर्व नपा अध्यक्ष स्वर्गीय बाला प्रसाद वर्मा की स्मृति में वर्मा परिवार का पुनीत आयोजन

IAS Coaching

बरही में नेत्र ज्योति पाने 850 मरीजों का हुआ रजिस्ट्रेशन
350 नेत्र रोगियों का होगा सफल आपरेशन
पूर्व नपा अध्यक्ष स्वर्गीय बाला प्रसाद वर्मा की स्मृति में वर्मा परिवार का पुनीत आयोजन

बरही/कटनी। बरही नगर का वर्मा परिवार पिछले 15 वर्षों से नेत्र रोगियों के जीवन में रोशनी बिखेरने का पुनीत कार्य कर रहा है। पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष बाला प्रसाद वर्मा की स्मृति में उनके बेटे अजय वर्मा, राजेश वर्मा, राजीव वर्मा, राजकिशोर वर्मा, विजय वर्मा अपने पूरे कुटुम्ब के साथ समाजसेवा के इस पुनीत कार्य को आगे बढाने में पूरे उल्लास, उत्साह और लगन के साथ लगे हुए है।


रविवार को बरही के नवीन बस स्टैंड प्रांगण में निःशुल्क नेत्र शिविर का शुभारंभ नगर परिषद अध्यक्ष पीयूष अग्रवाल, सिंगर शरद सिंह ने दीप प्रज्वलन कर कराया, जिसमे दोपहर 2 बजे तक 850 मरीजों का रजिस्ट्रेशन हुआ, जिसमे मोतियाबिंद के 350 नेत्र रोगियों का सफल नेत्र प्रत्यारोपण के लिए सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय भेजा जा रहा है। सभी नेत्र रोगियों के लिए आने-जाने और भोजन की निःशुल्क व्यवस्था रहती है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]