बरही अग्निकांड: पीड़ित अग्रवाल परिवार से मिले अरुण यादव, छह मौतों पर जताया गहरा दुख सरकार और प्रशासन पर उठाए सवाल, विधायक संजय पाठक को भी घेरा; बोले- विधानसभा सत्र में उठाएंगे मामला

IAS Coaching

बरही अग्निकांड: पीड़ित अग्रवाल परिवार से मिले अरुण यादव, छह मौतों पर जताया गहरा दुख
सरकार और प्रशासन पर उठाए सवाल, विधायक संजय पाठक को भी घेरा; बोले- विधानसभा सत्र में उठाएंगे मामला
बरही/कटनी। कटनी जिले के बरही नगर में दीपावली की रात हुए भीषण अग्निकांड ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। इस हृदयविदारक हादसे में पूरन अग्रवाल एवं नितेश अग्रवाल की क्रॉकरी दुकान में लगी आग की चपेट में आने से दो माह के मासूम सहित छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। घटना के बाद से ही पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।
इसी क्रम में पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता अरुण यादव पीड़ित अग्रवाल परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और अग्निकांड में जान गंवाने वाले सभी छह लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने इस कठिन समय में पीड़ित परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा भी दिलाया।
सरकार और प्रशासन पर साधा निशाना
परिवार से मुलाकात के बाद अरुण यादव ने घटना को लेकर सरकार और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी हृदयविदारक घटना के बाद भी अब तक जिम्मेदारों के खिलाफ अपेक्षित कार्रवाई सामने नहीं आई है। उन्होंने क्षेत्रीय विधायक संजय पाठक पर भी निशाना साधते हुए उनके द्वारा परिवार पर पितृदोष होने जैसी संवेदनशील टिप्पणी किए जाने का मुद्दा उठाया।
अरुण यादव ने सरकार और प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए। इस मामले को कांग्रेस द्वारा विधानसभा के आगामी सत्र में भी प्रमुखता से उठाया जाएगा।
बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता रहे मौजूद
इस दौरान कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष सौरभ सिंह, नीरज सिंह बघेल संदीप बाजपेई, अंबिका द्विवेदी, शरद द्विवेदी, विजय अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, अजय वर्मा, सुरेंद्र दुबे, शाहिद खान, जाहिद हुसैन, राजेंद्र सोनी, लतीफ खान, विपिन सिंह, कौशल सिंह राजपूत, ब्रजराज सिंह परमार, प्रभाकर तिवारी, बीडी अवस्थी, डॉ. पीडी यादव, मोहित शर्मा, शुभम शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

सुधा स्मृति स्कूल में बाल मेले का आयोजन,बच्चों ने बढ़-चढ़ कर लिया हिस्सा दिखा,उत्साह का माहौल प्रतिभा और हुनर ने मोहा सबका मन बच्चों ने लगाए आकर्षक खाद्य सामग्री के स्टॉल, अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों ने लिया व्यंजनों का स्वाद

बरही अग्निकांड के विरोध में कांग्रेस पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा, कलेक्टर को सौंपा त्यागपत्र 6 लोगों की दर्दनाक मौत से आक्रोशित पार्षदों ने जिम्मेदारों पर कार्रवाई न होने पर उठाया कदम, कलेक्टर ने निष्पक्ष जांच का दिया आश्वासन

रेत माफियाओं के आगे प्रशासन नतमस्तक! खुलेआम हो रहा अवैध उत्खनन और परिवहन,रात-दिन सड़कों पर दौड़ रहे रेत से भरे ट्रैक्टर, लोगों की सुरक्षा पर मंडरा रहा खतरा; राजस्व, पुलिस और खनिज विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल