कटनी के बरही में बेख़ौफ़ चोरी…मोबाइल दुकान में चादर छोड़ गए चोर… दराज में रखे 20 हजार नगदी सहित डाक्यूमेंट्स भी पार… बरही के श्रद्धा मोबाइल शॉप में 50 मोबाईल हुए चोरी… 3 नकाबपोश बदमाशों ने आधी रात दिए वारदात को अंजाम

IAS Coaching

मोबाइल दुकान में चादर छोड़ गए चोर
दराज में रखे 20 हजार नगदी सहित डाक्यूमेंट्स भी पार
बरही के श्रद्धा मोबाइल शॉप में 50 मोबाईल हुए चोरी
3 नकाबपोश बदमाशों में आधी रात दिए वारदात को अंजाम

बरही/कटनी। 3 नकाबपोश अज्ञात चोरों ने बरही नगर के डोली मार्ग में संचालित अजय गुप्ता उर्फ कंपू की श्रद्धा मोबाइल शॉप की शटर का ताला तोड़कर बेख़ौफ़ चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। बीती रात हुई चोरी की इस सनसनीखेज वारदात की खबर लगते ही मंगलवार की सुबह मौका मुआयना करने बरही पुलिस पहुँची, जिसके बाद दोपहर को कटनी से डॉग स्क्वाड/एफएसएल की टीम भी पहुँची। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामले की विवेचना प्रारम्भ कर दी है। पीड़ित दुकान संचालक अजय गुप्ता ने बताया कि अज्ञात चोरों ने 25 मोबाइल रिपेयरिंग के लिए रखे थे, 6 नए फोन ओप्पो, नथिंग, मोटरोला, 20 पावर बैंक एमआई, 25 नेक बैंड,10 स्मार्ट वॉच, 20 सेकंड हैंड मोबाइल सहित 20 हजार नगद और डाक्यूमेंट्स भी लिए गए। दुकान संचालक ने बताया कि करीब 5 से 6 लाख कीमती समान की चोरी हुई है।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात
चोरी की यह वारदात बीती रात करीब डेढ़ बजे की है। शटर का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने अपने साथ लाए एक चादर छोड़कर चले गए। बहरहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से पड़ताल करने में जुटी हुई है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]