बरही थाना क्षेत्र के बुजबुजा में होली के दिन दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष,एक युवक पर कुल्हाड़ी मारकर किया गया प्राण घातक हमला,लहूलुहान अवस्था में पहुंच अस्पताल

IAS Coaching

होली के दिन दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष एक युवक पर कुल्हाड़ी मारकर किया गया प्राण घातक हमला,लहूलुहान अवस्था में पहुंच अस्पताल

कटनी के बरही थाना क्षेत्र के ग्राम बुजबुजा में होली के दिन मामूली बात को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया इस दौरान एक युवक पर कुल्हाड़ी मारकर प्राण घातक हमला कर दिया गया जिससे वह लहूलुहान हो गया लोगों के मदद से बरही अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार पुष्पेंद्र चौधरी पिता मथुरा चौधरी उम्र 21 वर्ष के साथ लहरी चौधरी रवि शंकर चौधरी हरी चौधरी महेंद्र चौधरी ने मामूली बात को लेकर युवक पर जमकर मारपीट किया और कुल्हाड़ी मारकर प्राण घातक हमला कर दिया जिससे वह लहूलुहान हो गया घटना के दौरान बीच बचाव करने आई पीड़ित की मां भूरी बाई चौधरी पति मथुरा चौधरी उम्र 40 वर्ष उसकी बहन वर्षा चौधरी उम्र 18 वर्ष पर हमला किया गया जिससे घायल हो गई। घटना के दौरान पुष्पेंद्र चौधरी के सर पर गंभीर चोट आई है घायलों को लोगों के मदद से बरही अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ितों का आरोप है कि बरही थाना में रिपोर्ट दर्ज कराने गये लेकिन पुलिस के द्वारा ठोस कार्रवाई नहीं की गई जिससे मारपीट करने वालों के हौसले बुलंद है। पीडितों ने कटनी पुलिस अधीक्षक का ध्यानाकर्षण कराते हुए मामले के निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग किया है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]