
भोलेनाथ की बारात में उमड़ा जन सैलाब भक्तों में दिखा भारी उत्साह का माहौल
कटनी जिले के बरही नगर में प्रतिवर्ष के भांति इस वर्ष महाशिवरात्रि पावन पर्व के अवसर पर नगर के राम मंदिर से विजयनाथ धाम शिव मंदिर तक भगवान भोलेनाथ की भव्य बारात निकाली गई। ऐतिहासिक कार्यक्रम को देखने जन सैलाब उमड़ा है। राम मंदिर से बारात निकली बारात जिसका जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया लोगों ने भगवान भोलेनाथ पर फूल बरसाए डीजे गाजे बाजे व शहनाई की गूंज के बीच बारात निकाली गई। वहीं बाहर से आए कलाकारों की कला देखने भारी भीड़ उमड़ी है।ऐतिहासिक कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस बल जगह-जगह तैनात रही। विजयनाथ धाम शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ व माता पार्वती के जीवंत से झांकी के बीच वरमाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया विधि विधान पूर्वक किया गया माता पार्वती ने भगवान भोलेनाथ को माला पहनाई तो वहीं भोलेनाथ ने माता पार्वती को वरमाला डाला इस कार्यक्रम को देख लोग भाव विभोर हो गए।
खबर एमपी 24 कटनी संवाददाता संदीप स्वर्णकार की रिपोर्ट







