
बेटी ने पिता को दी मुखाग्नी,बेटे का निभाया फर्ज
अमरपाटन के प्रतिष्ठित मेडिकल व्यवसायी का हृदय गति रुकने से हुआ निधन
खबर एमपी 24 संवाददाता:- मैहर जिले के अमरपाटन में एक बेटी ने पिता को मुखाग्नि देकर बेटे का फर्ज निभाया है। जानकारी के अनुसार अमरपाटन निवासी प्रतिष्ठित मेडिकल दुकानदार सुशील अग्रवाल 55 वर्ष का मंगलवार की देर रात हृदय गति रूकने से निधन हो गया,घटना से नगर में शोक की लहर दौड गई,वहीं परिजनों में मातम का माहौल है। परिजनों ने बताया कि सुशील अग्रवाल की बेटी हर्षिता अग्रवाल ने बेटे का फर्ज निभाते हुए पिता को मुखाग्नि दी है,बुधवार को प्रयागराज में हिंदू रीति रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार किया गया,नगर के प्रतिष्ठित लोगों ने उनके निधन पर शोक श्रद्धांजलि अर्पित किया है।







