
ग्राम लिगरी में शतचंडी महायज्ञ कार्यक्रम में उमड़ रही भीड़

खबर एमपी 24 कटनी संवाददाता:- कटनी जिले के बहोरीबंद तहसील क्षेत्र के ग्राम तेवरी के लिगरी बस्ती में ग्राम वासियों के सौजन्य से 10 दिवसीय शतचंडी महायज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जहां पर आसपास क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में पहुंचकर धर्म लाभ अर्जित कर रहे हैं। समिति की ओर से बताया गया है कि यज्ञाचार्य उदय प्रकाश तिवारी एवं ग्रामाचार्य पंडित सुभाष शुक्ला के संयोजन में कार्यक्रम अध्यक्ष मनीष सिंह सुखचैन भाई राजू राजपाल उपाध्यक्ष साहब लाल कुशवाहा सचिव सुखदेव प्रसाद सोनी कोषाध्यक्ष सुमेरी लाल राजपाल उपकोषाध्यक्ष तुलसीराम सचिन बैसाखू राम राजपाल हुकुमचंद चौबे एवं हुकुम सिंह एवं समस्त ग्रामवासियों के सौजन्य में कार्यक्रम का आयोजन 15 फरवरी से 24 फरवरी तक कराया जा रहा है। कथावाचक प्रदुम्यदास जी महराज के श्री मुख से कथा का रसपान कराया जा रहा है। वही इस कार्यक्रम में आसपास क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं और लोगों में भारी उत्साह का माहौल है।







