
जंगल से पिहरी लेने गए 12 ग्रामीणों कार्यवाई की गाज
बांधवगढ टाईगर रिजर्व में अवैध प्रवेश पर 6 बाईक भी जब्त
उमरिया। जंगल से पिहरी कलेक्ट करना 12 ग्रामीणों पर कार्यवाई की गाज गिरी है। ये सभी बिना अनुमति के जगल में प्रवेश किए थे, इनकी 6 बाईक भी बरामद की गईं है। मामला बाँधवगढ़ टाइगर रिजर्व का है।

क्षेत्र संचालक एवं उपसंचालक बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व उमरिया के निर्देशन में मानसून गस्ती के दौरान पतौर परिक्षेत्र के कोर क्षेत्र अंतर्गत मझोली बीट एवं पतौर बीट के कंपार्टमेंट नंबर 399,403 एवं 404 में अलग अलग स्थान पर आरोपीयो के द्वारा पिहरी उखाड़कर मोटरसाइकिल पर रखकर ले जाते हुए एवं वन्य प्राणियों का पीछा करते हुए गस्ती टीम के सदस्यों को मौके पर पाए गए ।
व्यक्तियों से अवैध प्रवेश एवं हैबिटेट नुकसान करने के संबंध में पूछताछ की गई, जिस पर उनके व्दारा कोई वैध कागजात न होने पर 12 आरोपियों के विरुद्ध पी ओ आर दर्ज किया गया तथा पिहरी और 6 नग मोटरसाइकिल की जब्ती बनाकर माननीय न्यायालय उमरिया में सभी 12 आरोपियों को पेस किया गया ।







