
कटनी के बरही में छिपकली काटने से किसान की मौत
डॉक्टर के कहा ऐसा संभव नही, फिर भी मृतक की पत्नी दे रही वयान
बरही/कटनी। सिविल हॉस्पिटल बरही में आज एक अजीब केस सामने आया है। छिपकली के काटने से एक किसान की अकाल मौत हो गईं है। मृतक किसान की पत्नी बता रही है कि उसके पति ने उसे खुद बताया कि उसे छिपकली ने काटा है, जिसके बाद मृतक को बरही के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ इलाज दौरान 30 मिनट में ही किसान की मौत हो गईं। मृतक का पोस्टमार्टम कराने के उपरान्त पुलिस ने मर्ग कायम कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है और यह पता लगाने में जुट गईं है कि क्या वाकई छिपकली के काटने से ही मौत हुई है या कोई और वजह है।
मृतक होरी लाल पिता बिहारी सिंह गौड़ 40 वर्ष बरही थाना इलाके के ग्राम घंघरौटा का रहने वाला था, जो अपनी धान की फ़सल की रखवाली करने के लिए खेत में बने मचान में सो रहा था, तभी रविवार की सुबह करीब 5 बजे उसे छिपकली ने काट लिया, उसे दर्द और बेचैनी हुई, वह घर पहुंचा और पत्नी नंदा बाई को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने उसे बरही के सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहाँ उसकी अकाल मौत हो गईं।
इस घटना के बारे में डॉक्टर राममणी पटेल का कहना था कि छिपकली के काटने से मौत नही हो सकती, उसी तरह के कोई अन्य जहरीले जंतु ने काटा होगा, जिसका जहर फैलने से उसकी मौत हुई है, बहरहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।







