अमरकंटक…..नवोदय विद्यालय में “38वीं 3 दिवसीय क्षेत्रीय=स्तरीय-एथलेटिक प्रतियोगिता सम्पन्न…. बालक वर्ग में कटक और बालिका वर्ग में बिलासपुर रहे विनर चैंपियनशिप… संवाददाता – श्रवण उपाध्याय

IAS Coaching

अमरकंटक नवोदय विद्यालय में “38 वीं तीन दिवसीय- क्षेत्रीय- स्तरीय-एथलेटिक- प्रतियोगिता” का हुआ समापन ।

बालक वर्ग में कटक और बालिका वर्ग में बिलासपुर रहे विनर चैंपियनशिप ।

संवाददाता – श्रवण उपाध्याय

अमरकंटक – मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक (अनूपपुर) म. प्र. में दिनांक 17 जुलाई 2025 से 19 जुलाई 2025 तक जवाहर नवोदय विद्यालय अमरकंटक के प्राचार्य आशीष शुक्ला की अध्यक्षता एवं कुशल मार्गदर्शन एवं जिला क्रीड़ा अधिकारियों के कुशल नेतृत्व में तीन दिवसीय क्षेत्रीय स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता सफलता पूर्वक चला , जिसका आज शनिवार को समापन समारोह बड़े ही हर्सोल्लास के साथ संपन्न किया गया । प्रातः काल 6:00 बजे से लगातार सायं 5:00 बजे तक सभी प्रतिभागियों ने बड़े ही जोश व उमंग के साथ अपना प्रदर्शन प्रस्तुत किये । सुबह से शाम तक अनेक प्रकार की प्रतियोगिताएं संपन्न कराई गई , जिसमें सबसे उत्कृष्ट प्रदर्शन रीले रेस का रहा । अंडर -19 बालक वर्ग में प्रथम स्थान कटक क्लस्टर , द्वितीय स्थान रायपुर क्लस्टर और तृतीय स्थान बिलासपुर ने प्राप्त किया । इसी भांति अंडर-19 बालिका वर्ग में प्रथम-बिलासपुर , द्वितीय-रायपुर और तृतीय स्थान – कटक क्लस्टर का रहा । अंडर-17-400 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में प्रथम कटक , द्वितीय उज्जैन व तृतीय स्थान बिलासपुर का रहा । अंडर 14-400 मीटर दौड़ में बालिका वर्ग से प्रथम उज्जैन , द्वितीय रायपुर एवं तृतीय स्थान बिलासपुर क्लस्टर का रहा । अंडर 17 रिले रेस में बालक वर्ग से प्रथम स्थान रायपुर , द्वितीय बिलासपुर व तृतीय भोपाल क्लस्टर का रहा । अंडर -14 रिले रेस बालक वर्ग से प्रथम स्थान कटक , द्वितीय स्थान रायपुर व तृतीय स्थान बिलासपुर क्लस्टर का रहा । इस प्रकार बालक वर्ग में कटक क्लस्टर 14 गोल्ड , 12 सिल्वर और 10 ब्रोंज मेडल अर्जित कर विनर चैंपियनशिप बना साथ ही रायपुर क्लस्टर 13 गोल्ड , 13 सिल्वर और 10 ब्रोंज मेडल अर्जित कर रनर अप रहा । बालिका वर्ग में बिलासपुर क्लस्टर 14 गोल्ड , 13 सिल्वर और 10 ब्रोंज मेडल अर्जित कर विनर चैंपियनशिप बना और भोपाल क्लस्टर 12 गोल्ड , 12 सिल्वर , 11 ब्रोंज मेडल अर्जित कर रनर अप रहा । ओवरऑल बिलासपुर क्लस्टर ने 25 गोल्ड , 26 सिल्वर और 22 ब्रॉन्ज मेडल अर्जित कर विनर चैंपियनशिप बना और रायपुर क्लस्टर ने 20 गोल्ड 21 सिल्वर 20 ब्रोंज मेडल अर्जित कर रनर अप रहा । एथलेटिक प्रतियोगिता में सभी विजेताओं को मुख्य अतिथि नवोदय विद्यालय अमरकंटक प्राचार्य महोदय के द्वारा सभी विजय छात्र / छात्राओं को सम्मानित कर उनको बधाई व उनका उत्साह वर्धन किया गया । विद्यालय प्राचार्य आशीष शुक्ला ने अपने उद्बोधन के माध्यम से कार्यक्रम को सफल बनाने में सहायक सभी अधिकारियों , प्रतिभागियों , शिक्षकगण , अतिथिगण , शारीरिक शिक्षक शुभम मिश्रा एवं कमलेश देवकटे एवं समस्त विद्यार्थियों का तहेदिल से धन्यवाद किया । वरिष्ठ शिक्षक डी०एस० सेंगर ने प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से विद्यालय प्रांगण में उपस्थित समस्त जन का हृदय से आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में आज वरिष्ठ पत्रकार श्रवण कुमार उपाध्याय एवं पत्रकार सोमू दुबे उपस्थित रहें ।
इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य आशीष शुक्ला , डी०एस० सेंगर , महेश्वर द्विवेदी , आर०के० झा , शेख वाहिद , आशीष कुमार, विनोद कुमार चौहान , प्रवीण कुमार , अजय कुमार , प्रमोद कुमार , श्रीमती जयश्री पेन्डरे , कमलेश देवकटे , रमेश कुमार , सचिन जाटव , अतुल सिंह चौहान , सतानंद तिवारी , एम०एल० कोरी , भूपेंद्र यादव , श्रीमती प्रीति कोचे , श्रीमती मनोरमा कौशल , श्रीमती सीमा मिश्रा , सुश्री अंबिका राय , सुश्री भाग्यश्री साहू , वैष्णवी श्रीवास्तव , श्रीमती जसप्रीत भाटिया , सुश्री अर्पिता सिंह , एन० के०साह , भानु प्रताप आदि प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से खेल के मैदान में उपस्थित समस्त सदस्यगण उपस्थित रहें । मंच संचालन का कार्यभार आर० के० झा , सचिन जाटव , शेख वहीद व सुश्री अंबिका राय ने संभाल रखा था ।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

बरही के खन्ना-बंजारी स्टेशन में ट्रेन स्टापेज की मांग का सौपा ज्ञापन… जीएम से बोले प्रतिनिधि-कटनी-चौपन पैसेंजर ट्रेन का पुनः कराए संचालन…सिंगरौली-भोपाल एक्सप्रेस को इंदौर तक बढ़ाने की गुजारिश

खबरदार:- *चोरी का माल खरीदने वाले भी जाएंगे जेल* *बरही पुलिस ने राशन दुकान से चोरी हुआ गेंहू खरीदने वालों को किया गिरफ्तार* *चोरी के 2 मुख्य आरोपी फरार* *बरही के लुरमी गांव से 70 क्विंटल गेहूँ हुआ था चोरी*…बड़वारा के चोरों ने बरही के लूरमी गांव में दिया था वारदात को अंजाम

कटनी जिले में 9 हजार 941 मतदाताओं को भेजे जायेंगे नोटिस! प्रारूप मतदाता सूची में 9 लाख 33 हजार 410 मतदाताओं के नाम शामिल 68 हजार 730 मतदाता हुए कम प्रारूप मतदाता सूची का हुआ प्रकाशन, कलेक्टर ने राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों की बैठक में दी जानकारी

टीआई मुर्दाबाद के आखिर क्यों लगे नारे… कटनी के थाना बरही के टीआई के खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी…पुलिस अधीक्षक और कलेक्टर के नाम बरही के तहसीलदार को सौपा ज्ञापन…20 सूत्रीय आरोपों का ज्ञापन लेकर पहुँचे थे भारतीय युवा शक्ति संगठन के लोग…टीआई बोले:- आरोप बेबुनियाद, दबाव बनाने का है प्रदर्शन….. Khabarmp24 से आनंद सराफ की रिपोर्ट

बेहतर साज-सज्जा, आकर्षण झांकी के साथ प्रतिमा बनाने वाले भी होगें सम्मानित….. कटनी के बरही में निषाद राज केवट के प्रभु श्रीराम करेंगे रावण का वध…. बरही के शिवधाम में 3 अक्टूबर को शिवभक्त रावण का होगा वध…. दशहरा उत्सव समिति बरही का विजयनाधाम में पहला आयोजन…. श्रीरामलला दरबार से निकलेगा चल समारोह Khabar Edited by… Anand Saraf, Barhi