ग्राम रोजगार सहायक संघ ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सीईओ जिला पंचायत को सौंपा ज्ञापन नारेबाजी कर निकाली रैली

IAS Coaching

ग्राम रोजगार सहायक संघ ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सीईओ जिला पंचायत को सौंपा ज्ञापन

नारेबाजी कर निकाली रैली

जिले के तीनो जनपद पंचायतो के ग्राम रोजगार सहायक रहे मौजूद

उमरिया:-उमरिया जिले के तीनों जनपद पंचायत के विभिन्न ग्राम पंचायतो मे कार्यरत ग्राम रोजगार सहायकों ने अपनी विभिन्न मांगो को लेकर ग्राम रोजगार सहायक संघ के बैनर तले नए बस स्टैंड से जिला पंचायत तक रैली निकाली और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है।ज्ञापन मे ग्राम रोजगार सहायकों का पंचायत सहायक सचिव के पद पर संविलियन कर पंचायत सचिवों की भांति जिला संवर्ग कर एक निश्चित ग्रेड पे प्रदान किया जाए एवं दिवंगत ग्राम रोजगार सहायको के वंचित परिवार के सदस्य को अनुकम्पा नियुक्ति का लाभ एवं मृत्यु अनुयह सहायता राशि रूपए 10,00,000.00 (दस लाख रुपए) का प्रावधान किये जाने पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा सी.एम.हाउस में 25 अगस्त 2018 को ग्राम रोजगार सहायक के हितार्थ की गई थी। 28 जून 2023 को ग्राम रोजगार सहायको की महापंचायत में घोषणा की गई थी। इस दौरान पदनाम परिवर्तन एवं सचिवों के समान सेवा शतों का निर्धारण कर सचिव के नवीन पद भरने के दौरान ग्राम रोजगार सहायकों को उस में 50% आरक्षण देने के सम्वन्ध में की गई घोषणाओं के आदेश जारी किए जाने,ग्राम रोजगार सहायकों का वेतन/मानदेय प्रति माह 30 तारीख तक प्रदाय किये जाने हेतु समुचित व्यवस्था किया जाए। ग्राम रोजगार सहायको की भी पंचायत सचिवों की भांति सेवा शर्तो का निर्धारण कर एक निश्चित वेतनमान व ग्रेड पे पर नियमित कर समय समय दी जाने वाली समस्त सुविधाओं का लाभ जैसे वार्षिक वेतन वृद्धि, टी.ए. डी.ए.एवं एनपीएस का नाम दिया जाए। मनरेगा मांग आधारित योजना है इसे लक्ष्य आधारित मानकर केवल ग्राम रोजगार सहायक को टारगेट कर मानसिक रूप से जो प्रताड़ित किया जा रहा है,उसे तत्काल बंद किया जाए एवं प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर शासन के आदेशानुसार कार्य उत्तरदायित्व अनुसार निलम्बित किया जाए एवं निलम्बन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्रदाय किया जाए मध्यप्रदेश की वह पंचायतें जहाँ ग्राम रोजगार सहायक का पद रिक्त है। उन ग्राम पंचायतों में ग्राम रोजगार सहायक की भर्ती हेतु जिला स्तर पर रोस्टर तैयार किया जाए एवं पंचायत सचिवो की भांति जिला स्तर पर नवीन भर्ती हो महिला ग्राम रोजगार सहायको का विवाह पश्चात अथवा विधवा तलाकशुदा होने की स्थिति में उनका स्थानांतरण ऐसे जिले में अंतरजिला परिवर्तन किया जाए जंहा पर उनका ससुराल पति का निवास अथवा स्वयं का परिवार निवासरत है या स्वयं अथवा आश्रितों को गंभीर बीमारी होने की स्थिति में किये जाने की मांग शामिल हैं। इस दौरान ग्राम रोजगार सहायक संघ के जिलाध्यक्ष प्रेमलाल प्रजापति,पूर्व अध्यक्ष बृजेश त्रिपाठी, राजेश पाण्डेय,हरिओम तिवारी,रामावतार जायसवाल,जिला मीडिया प्रभारी अवध नारायण सोनी,प्रकाश राय,ओमप्रकाश सिंह,बिहारी लाल जायसवाल,गोविंद रैदास,रंजना सिंह,अनिल पाण्डेय, समय लाल प्रजापति,प्रकाश कुमार रजक,राकेश यादव,अनिल गौतम,राजमणि जी,कमलेश सिंह,प्रकाश कुमार पटेल,ऋषि तिवारी,हेमराज सिंह,कृष्ण रसिक पटेल,समर बहादुर सिंह,सीतेश तिवारी,सुभाष पटेल,तीरथ साहू,विवेक उरमलिया सहित कई ग्राम रोजगार सहायक मौजूद रहे।

✍️Khabarmp24

Leave a Comment

[democracy id="1"]

बरही के खन्ना-बंजारी स्टेशन में ट्रेन स्टापेज की मांग का सौपा ज्ञापन… जीएम से बोले प्रतिनिधि-कटनी-चौपन पैसेंजर ट्रेन का पुनः कराए संचालन…सिंगरौली-भोपाल एक्सप्रेस को इंदौर तक बढ़ाने की गुजारिश

खबरदार:- *चोरी का माल खरीदने वाले भी जाएंगे जेल* *बरही पुलिस ने राशन दुकान से चोरी हुआ गेंहू खरीदने वालों को किया गिरफ्तार* *चोरी के 2 मुख्य आरोपी फरार* *बरही के लुरमी गांव से 70 क्विंटल गेहूँ हुआ था चोरी*…बड़वारा के चोरों ने बरही के लूरमी गांव में दिया था वारदात को अंजाम

कटनी जिले में 9 हजार 941 मतदाताओं को भेजे जायेंगे नोटिस! प्रारूप मतदाता सूची में 9 लाख 33 हजार 410 मतदाताओं के नाम शामिल 68 हजार 730 मतदाता हुए कम प्रारूप मतदाता सूची का हुआ प्रकाशन, कलेक्टर ने राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों की बैठक में दी जानकारी

टीआई मुर्दाबाद के आखिर क्यों लगे नारे… कटनी के थाना बरही के टीआई के खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी…पुलिस अधीक्षक और कलेक्टर के नाम बरही के तहसीलदार को सौपा ज्ञापन…20 सूत्रीय आरोपों का ज्ञापन लेकर पहुँचे थे भारतीय युवा शक्ति संगठन के लोग…टीआई बोले:- आरोप बेबुनियाद, दबाव बनाने का है प्रदर्शन….. Khabarmp24 से आनंद सराफ की रिपोर्ट

बेहतर साज-सज्जा, आकर्षण झांकी के साथ प्रतिमा बनाने वाले भी होगें सम्मानित….. कटनी के बरही में निषाद राज केवट के प्रभु श्रीराम करेंगे रावण का वध…. बरही के शिवधाम में 3 अक्टूबर को शिवभक्त रावण का होगा वध…. दशहरा उत्सव समिति बरही का विजयनाधाम में पहला आयोजन…. श्रीरामलला दरबार से निकलेगा चल समारोह Khabar Edited by… Anand Saraf, Barhi